'भाजपा की वॉशिंग मशीन': कांग्रेसियों ने किया विरोध, बोले- BJP की इस मशीन में भ्रष्टाचारियों के सारे दाग धुल जाते हैं

BJP washing machine
X
BJP washing machine
खंडवा में अनोखा मामला सामने आया है। BJP सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अलग अंदाज में प्रदर्शन किया। चौराहे पर कांग्रेस नेताओं ने वॉशिंग मशीन को साथ लेकर विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि BJP की वाशिंग मशीन में सब नेताओं के दाग धुल जाते हैं।

MP Politics News: लोकसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत में भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। खंडवा में एक अनोखा मामला सामने आया है। भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अलग अंदाज में प्रदर्शन किया। चौराहे पर कांग्रेस नेताओं ने वॉशिंग मशीन को साथ लेकर विरोध किया। मशीन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर भी चिपकाए। पोस्टर में लिखा कि BJP की वाशिंग मशीन। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा की वाशिंग मशीन में सारे नेताओं के दाग धुल जाते हैं। बता दें कि कांग्रेस के खाते सील करने की आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

लोकतंत्र को कुचल रही भाजपा
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है। ईडी, आईटी और सीबीआई के जरिए कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष को डराने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस मुक्त और विपक्ष मुक्त देश बनाने की साजिश भाजपा सरकार कर रही है। देश में युवाओं के पास रोजगार नहीं है, महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान पर हैं। बावजूद भाजपा महंगाई सहित मुख्य मुद्दों पर बात ही नहीं करना चाहती।

भाजपा में जाने के बाद हो रहा शुद्धिकरण
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा ने कहा कि जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, वो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं। हमारा ऐसा मानना है कि वे डर से भाजपा में जा रहे हैं और भाजपा में जाने के बाद उनका शुद्धिकरण कर दिया गया है। इसलिए आज के विरोध में एक वाशिंग मशीन बुलाकर रखी गई है, ताकि जनता समझ जए की भ्रष्टाचारी भाजपा में जाकर उनके सारे दाग धुल रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story