Good News: UPSC 2023 के चयनित अभ्यर्थियों को कैडर अलॉट, MP को मिले 9 नए IAS अफसर

IAS transfer, BDA CEO, Pradeep Jain, Ujjain AdM removed
X
IAS ट्रांसफर: भोपाल विकास प्राधिकरण के CEO प्रदीप जैन को हटाया, पंचायत मंत्री के दामाद श्यामवीर सिंह को मिली BDA की कमान।
Good News: मध्य प्रदेश के लिए अच्छी खबर (Good news) है। लोक सेवा आयोग (UPSC) 2023 परीक्षा में चयनित हुए अभ्यर्थियों को कैडर अलॉट कर दिए हैं। 180 में से 9 अफसरों को MP कैडर मिला है।

Good News: मध्य प्रदेश के लिए अच्छी खबर (Good news) है। लोक सेवा आयोग (UPSC) 2023 परीक्षा में चयनित हुए अभ्यर्थियों को कैडर अलॉट कर दिए हैं। कुल 180 में से 9 अफसरों को MP कैडर मिला है। नए IAS मिलने के बाद MP में कुल आईएएस की संख्या 393 हो गई है। नए अफसरों में 3 मध्यप्रदेश के ही रहने वाले हैं। 4 IAS महाराष्ट्र के निवासी हैं। राजस्थान और यूपी से 1-1 अफसर को MP कैडर मिला है। इन अफसरों की नियुक्ति से मध्य प्रदेश में प्रशासनिक क्षमता को और मजबूती मिलेगी।

इन IAS अफसरों को मिला एमपी कैडर

नाम रैंक मूल स्टेट
आशीष कुमार 8 राजस्थान
अनिकेत शांडिल्य 12 उत्तर प्रदेश
छाया सिंह 65 मध्य प्रदेश
आकाश अग्रवाल 105 मध्य प्रदेश
आशीष अशोक पाटिल 147 महाराष्ट्र
सुशीर श्रीकृष्णा श्रीराम 155 महाराष्ट्र
कुलदीप पटेल 181 मध्य प्रदेश
जमादार फरहान इरफान 191 महाराष्ट्र
रिषीकेश विजय ठाकरे 224 महाराष्ट्र

अप्रैल में घोषित हुआ था रिजल्ट
सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट 16 अप्रैल को घोषित हुआ था। परीक्षा के जरिए कुल 1143 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी। फाइनल सिफारिशों के आधार पर 1016 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। 347 अभ्यर्थी सामान्य, 115 ईडब्ल्यूएस, 303 ओबीसी, 165 एससी और 86 एसटी वर्ग के थे। 28 नवंबर को केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने कैडर आवंटन को लेकर अधिसूचना जारी की थी।

इसे भी पढ़ें: MP में खुलेंगे 17 मेडिकल कॉलेज: इन जिलों को मिलेगी सौगात, MBBS की 1950 सीटें बढ़ेंगी

एमपी में अब 393 IAS
नए अफसरों के जुड़ने के बाद मध्य प्रदेश में कुल आईएएस अधिकारियों की संख्या 393 हो गई है। नवंबर में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी ग्रेडेशन लिस्ट में संख्या 385 थी। इस बीच 1990 बैच के आईएएस अधिकारी मलय श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने से संख्या घटकर 384 हो गई थी। नए अधिकारियों के आने से यह संख्या फिर से बढ़कर 393 हो गई है।

2022 में भी मिले थे 9 IAS
बता दें कि 2022 में भी मध्य प्रदेश कैडर के लिए 9 आईएएस अधिकारियों का चयन किया था। लगातार दूसरे साल 9 अफसर मिलने से प्रदेश का प्रशासनिक ढांचा और मजबूत हुआ है। कैडर आवंटन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित राज्यों द्वारा उनकी पोस्टिंग दी जाएगी। ये अधिकारी अब देश की प्रशासनिक सेवाओं में योगदान देंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story