Logo
मध्यप्रदेश के सीधी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान सीधी के नाबालिक लड़के से उत्तराखंड की शादीशुदा महिला को प्यार हो गया। बॉयफ्रेंड के प्यार में पागल शादीशुदा महिला अपने बच्चे को लेकर उसके घर पहुंच गई।

भोपाल। ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते शादीशुदा महिला को नाबालिग लड़के से प्यार हो गया। लड़के के प्यार में पागल महिला ने सारी हदें पार कर दीं। बॉयफ्रेंड से मिलने महिला अपने बच्चे को लेकर 900 किलो मीटर से ज्यादा का सफर तय कर लड़के के घर पहुंच गई। महिला को देखकर नाबालिग के घर वाले हैरान रह गए। घर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। महिला को समझाइश देकर वापस घर भेजा। पूरा मामला मध्यप्रदेश के सीधी जिले का है।

महिला को देखकर लड़के के परिवार में मचा हड़कंप 
दरअसल, सीधी जिले के सिहावल चौकी के रहने वाले एक नाबालिग लड़के को फ्री फायर गेम खेलने की आदत लग गई। लत ऐसी लगी कि लड़का दिनभर गेम में बिजी रहने लगा। इस ऑनलाइन गेमिंग के दौरान उत्तराखंड की रहने वाली एक महिला से नाबालिग की बातचीत शुरू हो गई। बातचीत दोनों के बीच प्यार में बदल गई। बॉयफ्रेंड के प्यार में पागल महिला उत्तराखंड से 900 से ज्यादा किसी का सफर लड़के के घर पहुंच गई। महिला को देख लड़के के पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर महिला को उत्तराखंड वापस भेजा गया।  

महिला हंगामा करने लगी तो पुलिस और लोगों ने समझाया 
जानकारी के मुताबिक, महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। नाबालिक लड़के के परिजन किसी भी हालत में शादीशुदा महिला को रखने को तैयार नहीं थे। बार-बार मना किया तो महिला हंगामे पर उतारू हो गई। आसपास के लोग की भीड़ भी मौके पर पहुंच गई। यह देखते हुए परिजन ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया। सिहावल पुलिस मौके पर पहुंची काफी देर तक समझाइश के बाद महिला को वापस उत्तराखंड भेजा। पुलिस ने बताया कि फ्री फायर ऑनलाइन गेम के चलते एक उत्तराखंड की महिला का सिहावल चौकी के रहने वाले नाबालिग से प्रेम प्रसंग हो गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपने नाबालिग बच्चों को स्मार्टफोन से परहेज करने की हिदायत देते रहें। 

5379487