Logo
खंडवा में वैलेंटाइन डे के दिन एक प्रेमी जोड़े ने जहर पी लिया। जिसमें प्रेमिका की मौत हो गई और प्रेमी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है।

Valentine Day: मध्यप्रदेश के खंडवा में वैलेंटाइन डे के दिन एक प्रेमी जोड़े ने जहर पी लिया। जिसमें प्रेमिका की मौत हो गई और प्रेमी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है।

मामला खंडवा के पंधाना थाना क्षेत्र का है। जहां गांव गेबरिया के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने जहर पी लिया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने मंगलवार की रात खेत में जाकर जहर खा लिया। मृतिका का नाम  रोशनी पुत्री शिवकरण है। एवं प्रेमी अभी गंभीर हालत में जिदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। जिसका नाम देवेंद्र पुत्र सखाराम है।

मृतिका के पिता ने बताया
मृतिका रोशनी के पिता ने बताया कि गांव का यह लड़का देवेन्द्र मेरी लड़की के पीछे काफी समय से पड़ा था। उसे कई बार समझाइश भी दी गई लेकिन वह नहीं माना। कल मंगलवार की रात बेटी को खेत में ले जाकर ऐसा काम किया जिसकी कोई उम्मीद नहीं थी।

ये भी पढ़ें:  MP News: 11वीं की छात्रा ने नदी में कूदकर की आत्महत्या, मौके से मिला सुसाइड नोट

घायल के पिता ने बताया
घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती देवेन्द्र के पिता ने बताया कि जब रात 1 बजे तक वह घर नहीं आया, तो उसे फोन लगाया तो कहने लगा कि हमने खेत में जहर खा लिया है। इतने में लड़की के परिजन और हम खेत पहुंचे और दोनों को लेकर अस्पताल गए। जहां लड़की की मौत हो गई और देवेन्द्र का गंभीर हालत में इलाज जारी है।

थाना प्रभारी संजय पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लड़की की मौत हो गई और लड़का गंभीर रूप से घायल है। आत्महत्या के कारण का पता लगाने का कार्य किया जा रहा है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। 

5379487