Logo

MP Politics : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के कलेक्टर्स को धमकी भरे बयान से मध्य प्रदेश में सियासत गर्मा गई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस पर पलटवार किया है। कहा, कांग्रेस सरकार में दलाली हो रही थी, इसलिए उन्हें यही दिखता है। वीडी शर्मा ने आगे कहा, सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस नेता मछली जैसे तड़प रहे हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए अधिकारियों को धमकाते हैं।

दरअसल, कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेशभर में किसान न्याय यात्रा निकालकर भाजपा सरकार से किसानहित में किए गए वादे पूरे करने की मांग की। इस दौरान धान, गेहूं और सोयाबीन की एमसपी बढ़ाए जाने सभी कलेक्टर्स को ज्ञापन सौंपा। आलीराजपुर में यह कार्यक्रम नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में हुआ।

वीडियो देखें...

उमंग सिंघार ने कहा..
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अलीराजपुर में भाजपा और संघ की तरफदारी करने वाले कलेक्टर्स को सख्त चेतावनी दी। कहा, जिन अधिकारी और कलेक्टर्स को बीजेपी और संघ का झंडा उठाने का शौक है, वह RSS की चड्डी पहनें और उनकी शाखा में जाएं। यहां आपको जनता की सेवा करनी पड़ेगी। उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा। उमंग सिंघार का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने X पर भी इसे पोस्ट किया है।

वीडी शर्मा ने कहा..

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, कांग्रेस किसान न्याय यात्रा निकाल रही है, लेकिन 15 माह की कमलनाथ सरकार में किसानों से की गई वादाखिलाफी भूल गई। किसानों को धोखे से रखकर उसने सरकार बना ली, लेकिन वादे पूरे नहीं किए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार किसानों को सक्षम बना रही है। प्रदेश सरकार किसानों के लिए एक पैर पर खड़ी रहती है। किसान तो हमारी की ताकत हैं।
  • वीडी शर्मा ने आगे कहा, जिस तरह बिना पानी के मछली तड़पती है, वैसे ही बिना सत्ता के कांग्रेस तड़प रही है। कांग्रेस नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए अब अफसरों को रहे हैं, लेकिन उमंग सिंघार ध्यान रखें, मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है, जो हर मामले पर त्वरित कार्रवाई करती है।