Vijayadashami 2024 : MP के रावण गांव में दशानन को प्रथम पूज्य मानते हैं ग्रामीण, दशहरे पर विशेष पूजा

Vijayadashami 2024: मध्य प्रदेश में विदिशा जिले की नटेरन तहसील में रावन गांव है, जहां लोग दशानन को प्रथम पूज्य मानते हैं। दशहरे पर रावण की विशेष पूजा करते हैं।;

Update:2024-10-12 13:01 IST
विदिशा में नटेरन तहसील के है रावन गांव, जहां दशहरे पर होती है विशेष पूजा।Ravan village in Vidisha
  • whatsapp icon

विदिशा (अटल तिवारी)। विजयादशमी पर्व पर समूचे देश में रावण के पुतले का दहन किया जाता है। दशहरा के पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है। लेकिन, विदिशा जिले की नटेरन तहसील के रावन गांव में दशानन रावण को प्रथम पूज्य ग्राम देवता के रूप में पूजा जाता है।

चौपाइयां सुनाने की परंपरा 
विदिशा के रावन गांव में दशानन रावण की पूजा सदियों से परंपरानुसार की जाती है। इतना ही नहीं गांव में रावण का मंदिर है। जहां रावण को श्रीरामचरित्र मानस की चौपाइयां सुनाई जाती हैं। 

यह भी पढ़ें:  Vijayadashami 2024: दशहरे पर होती है रावण की पूजा, कस्बे में स्थित है 250 वर्ष पुरानी प्रतिमा

शुभकार्य से पहले रावण की पूजा 
गांव वालों की रावण के प्रति गहरी आस्था है। वह कोई भी शुभकार्य के पहले ग्राम देवता रावण को याद करते हैं। यहां भंडारा हो या फिर विवाह जैसे मांगलिक कार्य, इसकी शुरुआत रावण बाबा की पूजा के साथ की जाती है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि रावण बाबा की पूजा नहीं की जाती है तो शुभकार्य सफल नहीं होते। 

यह भी पढ़ें: Vijayadashami 2024: दशहरे पर रावण-कुंभकरण की पूजा, जानें राजगढ़ के भाटखेड़ी गांव की परंपरा 

गुफा में रहता था दावन 
मंदिर के पुजारी नरेश तिवारी ने बताया कि सामने स्थित पहाड़ी में मय दानव रहता था। अपने पराक्रम के दम पर उसने सबको पराजित कर दिया था। अंत में मय दानव रावण से युद्ध करने लंका पहुंचा। लेकिन वहां उसका क्रोध शांत हो गया। बाद में रावण ने गुफा में पहुंचकर मय दानव को बंद कर दिया, लेकिन रावण भी मूर्छित हो गया। तभी से रावण बाबा की लेटी प्रतिमा यहां स्थापित है। गांव का नाम भी रावन पड़ गया। 

Similar News