MP Weather News: एमपी में ठंड के साथ कोहरा बरकरार, भोपाल में 10 डिग्री लुढ़का पारा, इन जिलों में छाया घना कोहरा

Madhya Pradesh Today Weather News: मध्य प्रदेश में ठंड, कोहरा और बारिश का कहर जारी है। प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम हो गई।;

Update: 2024-01-11 06:28 GMT
MP Weather Update
IMD ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
  • whatsapp icon

Madhya Pradesh Today Weather News: 11 January 2024: मध्य प्रदेश में बुधवार को अधिकांश जिलों में दिनभर ठिठुरन रही। कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। हल्की बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई हैं। मौसम विभाग के अनुसार हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर आ गया है। इसी वजह से प्रदेश में भी दिन के साथ-साथ रात का पारा भी लुढ़कने लगा है। हालांकि दिन में हल्की धूप खिली थी। 

रीवा सबसे ठंडा शहर
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में रीवा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा।  इनके अलावा खजुराहो, दमोह, सागर, उमरिया, शाजापुर और रतलाम जिलों में भी सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। 

राजधानी में लुढ़का पारा
वहीं हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी भोपाल में भी रात का पारा मामूली रूप से लुढ़ककर 13.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। गुरुवार को सुबह भोपाल में मध्यम कोहरा छाया रहा और दृश्यता 200 से 500 मीटर के आसपास दर्ज की गई। 

13 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि नमी के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों में सुबह के समय कोहरा बरकरार है। साथ ही कहीं-कहीं बादल भी छाए हुए हैं। अभी दो दिनों तक सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। 13-14 जनवरी के बाद तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है।

यहां छाया रहा कोहरा
प्रदेश में बुधवार को उज्जैन, मंदसौर,  सतना, रीवा, मऊगंज, जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, शाजापुर, राजगढ़, पन्ना, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, नीमच,  आगर और मंडला में अति घना कोहरा छाया रहा।
जबकि विदिशा, रायसेन, रतलाम, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, कटनी, दतिया, मुरैना, भिंड, खंडवा, खरगोन, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल, अलीराजपुर, बड़वानी, अनूपपुर, सीधी और सिंगरौली जिले में कहीं मध्यम कोहरा छाया रहा। 

Similar News