Logo
उत्तर भारत में इन दिनों शीतलहर का प्रकोप जारी है। घने कोहरे के चलते आवागमन प्रभावित है। मंगलवार को कोहरे से थोड़ी राहत मिली, लेकिन ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। 

Weather Update: यूपी-बिहार और मप्र-राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। घने कोहरे के चलते आवागमन प्रभावित है। दिल्ली से चलने वाली ज्यादातर ट्रेनें लेट चल रही हैं। दृश्यता से कम होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। नोएडा और दिल्ली में भीषण जाम लग गया। वहीं मप्र की राजधानी भोपाल में भी मंगलवार सुबह वाहन स्पीड नहीं पकड़ पा रहे थे। 

दिल्ली से चलने वाली 26 ट्रेनें लेट 
कोहरे के चलते मंगलवार को ज्यादातर ट्रेनें लेट रहीं। कोहरे का सर्वाधिक असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसपास पड़ा है। यहां चलने वाली 26 ट्रेनें लेट चल रही हैं। भोपाल से निजामुद्दीन को चलने वाली ट्रेन साढ़े चार घंटे देरी से चल रही है। तो वहीं बेंगलुरु से निजामुद्दीन को चलने को जाने वाली ट्रेन डेढ़ घंटे लेट है। चेन्नई-न्यू देलही छह घंटे लेट चल रही है। 
train late
देरी से चल रही ट्रेनों की सूची

26 ट्रेनें रद्द  

  1. ट्रेन 24198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस 23.02.24 तक रद्द रहेगी।
  2. ट्रेन 24197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस 25.02.24 तक रद्द रहेगी।
  3. ट्रेन 12538 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 28.02.24 तक रद्द रहेगी।
  4. ट्रेन 12537 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस 28.02.24 तक रद्द रहेगी।
  5. ट्रेन 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस 29.02.24 तक रद्द रहेगी।
  6. ट्रेन 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 02.03.24 तक रद्द रहेगी।
  7. ट्रेन 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 27.02.24 तक रद्द रहेगी।
  8. ट्रेन  14523 बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस 29.02.24 तक रद्द रहेगी।
  9. गाड़ी 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्स. 29.02.24 तक रद्द रहेगी।
  10. ट्रेन 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्स. 02.03.24 तक रद्द रहेगी।
  11. ट्रेन 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 27.02.24 तक रद्द रहेगी।
  12. ट्रेन 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 29.02.24 तक रद्द रहेगी।
  13. गाड़ी 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस 29.02.24 तक रद्द रहेगी।
  14. ट्रेन 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस 02.03.24 तक रद्द रहेगी।
  15. ट्रेन 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस 28.02.24 तक रद्द रहेगी।
  16. ट्रेन 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस 01.03.24 तक रद्द रहेगी।
  17. ट्रेन 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन 28.02.24 तक रद्द रहेगी।
  18. ट्रेन  04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 01.03.24 तक रद्द रहेगी।
  19. ट्रेन 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 29.02.24 तक रद्द रहेगी।
  20. ट्रेन 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 01.03.24 तक रद्द रहेगी।
  21. ट्रेन 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 29.02.24 तक रद्द रहेगी।
  22. ट्रेन 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 01.03.24 तक रद्द रहेगी।
  23. ट्रेन 22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस 26.02.24 तक रद्द रहेगी।
  24. ट्रेन 22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस 27.02.24 तक रद्द रहेगी।
  25. ट्रेन 15662 कामाख्या-रांची एक्सप्रेस 27.02.24 तक रद्द रहेगी।
  26. ट्रेन  15661 रांची-कामाख्या एक्सप्रेस 28.02.24 तक रद्द रहेगी।

22 ट्रेनों के फेरे घटाए  

  1. ट्रेन 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस सोमवार एवं गुरुवार को रद्द रहेगी।
  2. ट्रेन 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस मंगलवार एवं शुक्रवार को रद्द रहेगी।
  3. ट्रेन 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस मंगल, गुरुवार एवं शनिवार को रद्द रहेगी।
  4. ट्रेन 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस बुध, शुक्र एवं रविवार को रद्द रहेगी।
  5. ट्रेन  15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस शनिवार को रद्द रहेगी।
  6. ट्रेन 15910 लालगढ-डिब्रूगढ़़ अवध आसाम एक्सप्रेस मंगलवार को रद्द रहेगी।
  7. ट्रेन  24406 आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस बुधवार को रद्द रहेगी।
  8. ट्रेन 24405 भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस गुरुवार को रद्द रहेगी।
  9. ट्रेन 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस बुध एवं शनिवार को रद्द रहेगी।
  10. ट्रेन 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस–शुक्र एवं सोमवार को रद्द रहेगी।
  11. ट्रेन 12505 कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुध एवं रविवार को रद्द रहेगी।
  12. ट्रेन 12506 आनंद विहार-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस शुक्र एवं मंगलवार को रद्द रहेगी।
  13. ट्रेन 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस मंगलवार को रद्द रहेगी।
  14. गाड़ी सं. 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस बुधवार को रद्द रहेगी।
  15. ट्रेन 15705 कटिहार-दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस–गुरुवार को रद्द रहेगी।
  16. ट्रेन 15706 दिल्ली-कटिहार चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस शुक्रवार को रद्द रहेगी।
  17. ट्रेन 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस सोम, मंगल एवं बुधवार को रद्द रहेगी।
  18. ट्रेन 12530 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस सोम, मंगल एवं बुधवार को रद्द रहेगी।
  19. ट्रेन 15073/75 सिंगरौली/शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणाी एक्सप्रेस – प्रत्येक रवि, बुध व गुरुवार को रद्द रहेगी। 
  20. ट्रेन 15074/76 टनकपुर-सिंगरौली/शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस – प्रत्येक शनि, मंगल व बुधवार को रद्द रहेगी।
  21. ट्रेन 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस शुक्र, रवि, सोम एवं बुधवार को रद्द रहेगी।
  22. ट्रेन 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्र, रवि, सोम एवं बुधवार को रद्द रहेगी।

बारिश की आशंका, यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान व‍िभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कुछ इलाकों में तापमान में भयंकर ग‍िरावट और शीतलहर की आशंका जताई है। बताया, 5 से 11 जनवरी के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति पैदा हो सकती है। अगले 48 घंटे में कई जगह बारिश की भी आशंका है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

दो साइक्लोन सक्रिय 
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में साइक्लोनिक सरकुलेशन का क्षेत्र बन रहा है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बंगाल की खाड़ी के आसपास सक्रिय है। इससे से छत्तीसगढ़ और मप्र सहित मध्य भारत के कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। ठंड बढ़ने की भी आशंका है।  

लक्ष्यद्वीप में भारी बारिश, यूपी राजस्थान में कोल्ड डे 
मौसम विभाग ने लक्षद्वीप में भारी बारिश और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे तक) की भविष्यवाणी की है, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरे और कोल्ड-डे की घोषणा की है। 
 

CH Govt hbm ad
5379487