Logo
Who is MP BJP President: MP BJP का अगला अध्यक्ष कौन? इस सवाल को लेकर मध्यप्रदेश की सियायत में बड़ी हलचल है। 7 फरवरी तक इसका फैसला हो सकता है। जानिए वीडी शर्मा की कुर्सी पर बैठक के लिए कौन-कौन दावेदारी ठोक रहा है।

Who is MP BJP President: मध्य प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष के लिए हलचल तेज हो गई है। वीडी शर्मा की कुर्सी पर बैठने के लिए BJP के दिग्गज नेता जोर लगा रहे हैं। दिल्ली तक दौड़-भाग शुरू हो गई है। BJP ने मध्यप्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की रायशुमारी में शामिल होने वाले प्रदेश परिषद के सदस्यों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी है। सूची में 4 सांसद और 16 विधायक शामिल हैं। हर विधानसभा से एक प्रतिनिधि, दो-दो विधानसभाओं का एक क्लस्टर बनाकर सदस्य बनाए हैं। सभी जिलाध्यक्ष भी सूची में शामिल हैं। चर्चा है कि 7 फरवरी तक मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। आइए जानते हैं एमपी भाजपा अध्यक्ष बनने के लिए कौन-कौन दावेदारी ठोक रहा है। 

दिल्ली के चुनाव के बाद अध्यक्ष की घोषणा!
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव जनवरी 2025 में होना था। लेकिन अब फरवरी में नए भाजप प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने की चर्चा चल रही है। चुनाव में हुई देरी के पीछे कई कारण हैं। अभी भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त है। दिल्ली चुनाव के परिणाम 5 फरवरी को आएंगे। दूसरा कारण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जनवरी से 2 फरवरी तक विदेश यात्रा हैं। इसलिए चुनाव प्रक्रिया में देरी हो रही है। बता दें कि नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चयन पार्टी के आगामी रणनीतिक दृष्टिकोण के लिए अहम है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी को मिली छूट: महू में दे सकेंगे राजनीतिक भाषण, इंदौर प्रशासन ने हटाई शर्त; प्रियंका-खरगे भी होंगे शामिल

नरोत्तम की संगठन में अच्छी पकड़ 
सूत्रों के मुताबिक, एमपी भाजपा अध्यक्ष बनने के लिए कई नेता प्रयासरत हैं। शीर्ष नेतृत्व तक जोर लगा रहे हैं।  दावेदारों में ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य, सिंधी, आदिवासी वर्ग के कई दिग्गज शामिल हैं। ब्राह्मण की सीट ब्राह्मण को दी जाती है तो पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है। नरोत्तम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करीबी हैं। संगठन में अच्छी पैठ रखते हैं। 

राजेंद्र शुक्ला का विंध्य से बुंदेलखंड तक जुड़ाव
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला का नाम भी अध्यक्ष के लिए चर्चा में है। राजेंद्र शुक्ला का विंध्य से लेकर बुंदेलखंड तक सीधा जुड़ाव है। शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए प्रयासरत हैं। वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस भी अध्यक्ष के लिए दावेदारी कर रही हैं। ब्राह्मण वर्ग के साथ महिला कोटे को प्रधानता मिली तो अर्चना को मौका मिल सकती है। 

सियासी गलियारों में इनकी भी चर्चा 
एमपी भाजपा अध्यक्ष के लिए पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया का नाम की चर्चा भी सियासी गलियारों में है। भदौरिया बीजेपी के संगठन मंत्री रह चुके हैं। संघ और बीजेपी के नेताओं के सहारे प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं। पन्ना से विधायक और पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भी लगे हुए हैं। क्षत्रिय वर्ग की महिला दावेदारों में प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन का नाम भी चल रहा है।  

ये नेता भी कर रहे दावेदारी 
बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, मंडला सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह, एससी वर्ग से विधायक हरिशंकर खटीक, देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य भी अध्यक्ष बनने के लिए ताकत लगा रहे हैं।   

5379487