Logo
लोक नृत्य में शहडोल के कलाकार एवं कविता लेखन में देवेश शर्मा प्रथम

भोपाल। नेहरू युवा केंद्र संगठन, मध्यप्रदेश द्वारा भोपाल के आईईएस विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा महोत्सव का समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। दो दिवसीय युवा उत्सव में प्रदेश भर के 700 से अधिक युवाओं ने भाग लिया है। समापन अवसर पर भाषण, पेंटिंग, कविता, सांस्कृतिक नृत्य तथा फोटोग्राफी विधा में श्रेष्ठ प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया। 

विकसित भारत बनाने के लिए लेना होगा पंच प्रण का संकल्प
केंद्रीय राज्य मंत्री कुलस्ते ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत का मान विश्व मंच पर लगातार बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में नेहरू युवा केंद्र संगठन के नौजवान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए हमें पंच प्रण का संकल्प लेकर आगे बढ़ना होगा। वर्तमान समय में भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलाव आ रहा है, आज वोकल फॉर लोकल एक मंत्र बन गया है। युवाओं को समझना होगा कि भारत की आजादी में हमारे अनगिनत वीर योद्धाओं ने योगदान दिया है। आज हमें रानी दुर्गावती, रानी अवंती बाई, भगवान बिरसा मुंडा, शंकर शाह, रघुनाथ शाह जैसे नायकों के व्यक्तित्व से सीख लेने की आवश्यकता है।

5379487