महाराष्ट्र चुनाव : BJP विधायक नितेश राणे का विवादित बयान, कहा- 'भारत एक हिंदू राष्ट्र है, इससे कोई इनकार नहीं कर सकता'

Nitesh rane
X
बीजेपी विधायक नितेश राणे ने कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है।
महाराष्ट्र चुनाव: महाराष्ट्र से बीजेपी विधायक नितेश राणे ने विवादित बयान दिया है। एक निजी चैनल के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है, इससे बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नितेश राणे ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है, इससे कोई भी व्यक्ति इनकार नहीं कर सकता है। नितिश इतने में नहीं रुके सांप्रदायिक झड़पों को जायज ठहराते हुए विधायक ने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है वह 'क्रिया की प्रतिक्रिया' है।

हाल ही में, नितेश राणे ने हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज के समर्थन में 1 सितंबर को अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर और तोपखाना इलाकों में दो सार्वजनिक बैठकों को संबोधित किया था, जो पिछले महीने कथित तौर पर इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर खबरों में आए थे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने भाजपा विधायक नितेश राणे के खिलाफ उनके हालिया भाषणों को लेकर मामला दर्ज किया है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर "मस्जिदों में प्रवेश करके" मुसलमानों को मारने की धमकी दी थी।

कांग्रेस पर साधा निशाना
नितिश ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। इन्हें बुरा तभी लगता है जब किसी मुसलमान को निशाना बनाया जाता है। वे कभी भी हिंदुओं के लिए बुरा नहीं सोचते। वे तभी प्रतिक्रिया देते हैं जब पाकिस्तान की आलोचना हो रही हो। उन्हें हमारा पड़ोसी देश पसंद है।''

यह भी पढ़ें : प्रियंका गांधी के नॉमिनेशन वीडियो पर विवाद: BJP ने पूछा- दलित नेता खड़गे कमरे से बाहर क्यों? कांग्रेस बोली- पहले नियम जानो

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story