महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस ने जारी किया अलर्ट; सुरक्षा बढ़ाई 

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने बताया कि गुरुवार (20 फरवरी) सुबह गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों के साथ मंत्रालय स्थित कंट्रोल यूनिट में धमकी भरा फोन कॉल आया था।;

Update: 2025-02-20 10:28 GMT
Deputy CM Eknath Shinde car threat to bomb
महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस ने जारी किया अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई।
  • whatsapp icon

Deputy CM Eknath Shinde: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने बताया कि गुरुवार (20 फरवरी) सुबह गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों के साथ महाराष्ट्र सरकार के मंत्रालय स्थित कंट्रोल यूनिट में धमकी भरा फोन कॉल आया था। बम ब्लास्ट की धमकी से हड़कंप मचा हुआ है। जांच एजेंसियों को एक्टिव किया गया है। डिप्टी सीएम शिंदे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

पिछले महीने भी मिली थी धमकी 
मुंबई पुलिस के मुताबिक, फोन कॉल करने वाले शख्स ने डिप्टी सीएम शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी है। जनवरी 2025 में 24 वर्षीय एक युवक ने सोशल मीडिया पर एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी। ठाणे की श्रीनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। फरवरी में फिर उन्हें एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ान की धमकी मिली है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

फडणवीस और पवार के साथ दिल्ली दौरे शिंदे 
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए हैं। इसके बाद वह इंपीरियल होटल में NDA के मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल होंगे। धमकी के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

झारखंड के भाजपा नेता को भी धमकी 
झारखंड के कद्दावर भाजपा नेता और दो बार विधायक रहे अनंत कुमार ओझा को भी हत्या की धमकी मिली है। डीजीपी अनुराग गुप्ता को पत्र लिखकर उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग की है। साहिबगंज के नगर थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है। 

Similar News