Ganesh Utsav in Bhiwandi: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में गणपति विसर्जन चल समारोह में मंगलवार को हंगामा हो गया। हिन्दुस्तानी मस्जिद के पास भगवान गणेश की प्रतिमा पर पथराव की अफवाह से लोग भड़क गए और 2 गुटों में जमकर झड़प हुई। स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहााल, कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

दरअसल, मंगलवार को अनंत चतुर्दशी के मौके पर महाराष्ट्र समेत पूरे देश में धूमधाम से गणपति विसर्जन का कार्यक्रम हुआ, लेकिन ठाणे के भिवंडी में गणपति विसर्जन के दौरान हंगामा हो गया। यहां वंजारपट्टी नाका स्थित हिंदुस्तानी मस्जिद के बाहर चल समारोह के स्वागत के लिए मंडप बनाया गया था। मोहल्ला कमेटी और स्थानीय लोग गणेश मंडल के स्वागत को जुटे थे, तभी किसी ने पत्थर फेंकने की अफवाह उड़ा दी। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश भड़क गया। 

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के अंबरनाथ में गैस लीक से हड़कंप: पूरे शहर में फैला धुंआ, आंखों और गले में जलन

रात 12 बजे विवाद 
भिवंडी में देर रात 12 बजे के भगवान गणेश को विसर्जन के लिए घुंघट नगर से नदीनाका कामवारी नदी ले जाया जा रहा था, लेकिन गणेश जी की मूर्ति जैसे ही वंजरपट्टी नाका से गुजरी, पता चला कि हिन्दुस्तानी मस्जिद के पास कुछ लड़कों ने मूर्ति पर पथराव कर दिया है। यह भी बताया गया कि पत्थरवाजी से मूर्ति खंडित हो गई। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Shivaji Statue Row: शिवाजी प्रतिमा गिरने के मामले में मूर्तिकार गिरफ्तार

युवक की पिटाई 
घटना के बाद लोगों ने मूर्ति तोड़ने को लेकर न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि एक युवक को पकड़ कर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रदर्शनकारी कहने लगे, जब तक सभी आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ लेती, मूर्ति विसर्जन नहीं किया जाएगा।