पुणे में हिस्ट्रीशीटर की हत्या: 3 दोस्तों संग रेस्टोरेंट में बैठा था, तभी पीछे से सिर में मारी गोली, फिर तलवार से हमला, CCTV वायरल

History sheeter Avinash Dhanve shot dead: 34 साल के अविनाश बालू धन्वे प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। यह घटना पुणे शहर से लगभग 140 किमी दूर पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर जगदंबा रेस्तरां में हुई।;

Update: 2024-03-17 04:28 GMT
History sheeter Avinash Dhanve shot dead
History sheeter Avinash Dhanve shot dead
  • whatsapp icon

History sheeter Avinash Dhanve shot dead: महाराष्ट्र के पुणे से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। शनिवार शाम पुणे-सोलापुर हाईवे पर इंदापुर के पास रेस्टोरेंट जगदंबा में एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अविनाश बालू धन्वे के रूप में हुई है। वह अपने तीन दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में बैठा था। तभी पीछे से आए एक हमलावर ने सिर में गोली मार दी। इसके बाद अन्य हमलावरों ने उस पर तलवार, डंडे से हमला किया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने 8 हमलावरों की पहचान की है। 

प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था अविनाश धन्वे
रिपोर्ट के अनुसार, 34 साल के अविनाश बालू धन्वे प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। यह घटना पुणे शहर से लगभग 140 किमी दूर पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर जगदंबा रेस्तरां में हुई। इंदापुर के रेस्तरां में सीसीटीवी फुटेज में धन्वे और तीन अन्य लोग एक टेबल पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। दो बच्चों समेत चार लोगों का एक परिवार दूसरी मेज पर खाना खाते दिख रहा है। 

तभी दो शख्स रेस्टोरेंट में एंट्री करते हैं। उनमें से एक प्लास्टिक बैग पकड़े हुए अंदर आता है। वह अपनी बंदूकें निकालता है और धन्वे को सिर में गोली मार देता है। उस वक्त धन्वे फोन पर बात कर रहा होता है। हमलावर धन्वे को टारगेट बनाकर आए थे। उन्होंने किसी और पर हमला नहीं किया। हमले के बाद धन्वे के साथ आए तीन लोग मौके से भाग जाते हैं।

इसके तुरंत बाद छह और शख्स रेस्टोरेंट में दौड़ते हुए आते हैं और उनमें से एक धन्वे पर हमला करता है। इसके बाद धन्वे फर्श पर गिर जाता है। यह देख अगली टेबल पर बैठा परिवार बाहर की ओर भागता है। तीन और लोग धन्वे पर वार करना शुरू कर देते हैं। जैसे ही धनवे बेसुध हो जाता है, हमलावर भाग जाते हैं।

History sheeter Avinash Dhanve shot dead

हत्याकांड की जांच के लिए 5 टीमें गठित
पुलिस ने हत्याकांड की जांच के लिए पांच टीमें गठित की हैं। पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि इंदापुर में शनिवार रात अविनाश धानवे नाम के हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर और धारदार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई। प्रथम दृष्टया यह दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच पूर्व दुश्मनी से जुड़ा मामला प्रतीत होता है। हमने आठ लोगों की पहचान की है, जो सीसीटीवी में दिखे थे। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। जांच जारी है।

Similar News