Maharashtra Election Result: एग्जिट पोल के साथ फलौदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी, जानिए महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार?

satta bazar prediction on maharashtra chunav 2024
X
महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? Satta Bazar का चौंकाने वाला सर्वे।
Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग हो चुकी है। Exit Poll भी आ गए हैं। फाइनल नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इसी बीच फलौदी सट्टा बाजार ने भी भविष्यवाणी कर दी है।

Satta Bazar: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग हो चुकी है। 288 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 4136 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल भी सामने आ चुके हैं। 23 नवंबर को आने वाले फाइनल नतीजों से पहले राजस्थान के फलौदी सट्टा बाजार ने बड़ी भविष्यवाणी की है। 2024 में किसे, कितनी सीटें मिलेंगी, किसकी सरकार बनेगी? जानिए सट्टा बाजार का चौंकाने वाला दावा क्या कहता है।

महायुति की बन सकती है सरकार?
फलौदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी की मुताबिक, महायुति (NDA) को इस बार 142-151 सीटें मिल सकती हैं। महायुति गठबंधन की सरकार बनाने की संभावना अधिक है। भारतीय जनता पार्टी 90 से 95 सीटें जीत सकती है। शिवसेना (शिंदे गुट) को 36 से 40 सीटें मिल सकती हैं। एनसीपी (अजित गुट) 12 से 16 सीटें हासिल कर सकती है। सट्टा बाजार के मुताबिक, जीतने वाले गठबंधन और हारने वाले गठबंधन के बीच सीटों का अंतर बहुत कम होगा। इसके अलावा निर्दलीय और छोटी पार्टियां भी अपनी छाप छोड़ेंगी।

इसे भी पढ़ें: Satta King क्या है, इसका इतिहास क्या है? जानिए

MVA को मिल सकती हैं 135 सीटें?
सट्टा बाजार के मुताबिक, महाविकास अघाड़ी (MVA) 120-135 सीटें जीत सकती है। अन्य की 10 सीटें आएंगी। कांग्रेस को 70-75 सीटें मिल सकती हैं। शिवसेना (उद्धव) 30-35 और NCP (शरद) 40-45 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। सट्टा बाजार ने वोट प्रतिशत को लेकर भी बड़ा दावा किया है। सट्टा किंग के मुताबिक, बीजेपी को 26.1, शिवसेना 16.6, एनसीपी 16.9, कांग्रेस 16.1 और अन्य को 24.3 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

नेताओं ने दिन-रात प्रचार कर मतदाताओं को साधा
288 सीटों वाले राज्य में सरकार बनाने के लिए 145 सीटों की जरूरत है। इस लक्ष्य को पाने के लिए NDA और MVA गठबंधन के नेताओं ने जी-तोड़ मेहनत की है। दिन-रात प्रचार कर मतदाताओं को साधा है। राज्य में मतदाताओं की संख्या 9.7 करोड़ हैं, इनमें 5 करोड़ पुरुष और 4.69 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं।

किस दल ने कितनी सीटों पर लड़ा चुनाव
महाराष्ट्र में महायुति (भाजपा, शिंदे गुट, अजित गुट ) और महाविकास अघाड़ी (उद्धव गुट, शरद गुट और कांग्रेस) के बीच कड़ी टक्कर है। महायुति गठबंधन में भाजपा 149, शिवसेना 81 और अजित पवार की एनसीपी 59 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। MVA में कांग्रेस ने 101, शिवसेना (यूबीटी) ने 95 और शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने 86 सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

महाराष्ट्र में 58.22 फीसदी मतदान
महाराष्ट्र में इस बार 58.22% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 62.99% वोटिंग नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली में हुई है। सबसे कम वोटिंग मुंबई शहरी सीट पर 49% हुई है। अहमदनगर 61.95, अकोला 56.16, अमरावती 58.48, औरंगाबाद 60.83, बीड 60.62, भंडारा 65.88, बुल्ढ़ाणा 62.84, चंद्रपुर 64.48 और धुले में 59.75 फीसदी वोटिंग हुई है।

2019 में 3,239 उम्मीदवारों ने लड़ा था चुनाव
2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की 288 सीटों पर 3,239 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। पिछली बार की तुलना इस बार 28 फीसदी ज्यादा प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। 2019 में भाजपा ने 164 तो कांग्रेस ने 147 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। शिवसेना (अविभाजित) और NCP (अविभाजित) 124-124 सीटों पर लड़ी थीं।

(Disclaimer: देश में सट्टेबाजी गैर-कानूनी है। इसमें जीत-हार की कोई गारंटी नहीं होती है। उपरोक्त लेख केवल जानकारी के लिए है, हरिभूमि डिजिटल किसी भी प्रकार की सट्टेबाजी और हार-जीत के दावों को प्रमोट नहीं करता है)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story