Mumbai Toll Tax Free: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मुंबई एंट्री पर नहीं देना होगा टोल टैक्स

Mumbai Toll Tax Free: विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम एक नाथ शिंदे ने मुंबई में एंट्री करने वाले छोटे वाहनों (एलएमवी) पर लगने वाले टोल टैक्स को खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री एक नाथ शिंदे ने कहा है कि सोमवार, रात्रि 12 बजे से कोई टोल टैक्स नहीं लगेगा। यह फैसला सिर्फ छोटे वाहनों यानी बाइक, कार, छोटे ट्रक आदि के लिए लागू होगा। बड़े वाहनों पर टैक्स लगता रहेगा।
मुंबई में एंट्री के लिए कुल 5 रास्ते हैं, जिन पर टोल टैक्स लगता है। लेकिन महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले के बाद से अब छोटे वाहनों को टैक्स नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार सुबह कैबिनेट की बैठक के दौरान यह फैसला लिया। ठाणे विधानसभा से आने वाले सीएम शिंदे ने मुख्यमंत्री बनने से पहले टोल के खिलाफ कई प्रदर्शनों का नेतृत्व किया था।
मुख्यमंत्री शिंदे लंबे समय से टोल के खिलाफ बोलते रहे हैं। उनका कहना है कि मतदाताओं के लिए अनुचित है, जो काम के लिए मुंबई आते हैं और शहर की सीमा पर उनसे शुल्क लिया जाता है।
छोटे कारोबारियों की होगी बड़ी बचत
मुंबई में एंट्री लेने पर कुल पांच टोल प्लाजा हैं, जिनमें दहिसर टोल, आनंद नगर टोल, वैशाली, ऐरोली और मुलुंड शामिल हैं।इन टोल पर 45 रुपए और 75 रुपए वसूले जाते हैं। हालांकि, एक नाथ शिंदे कैबिनेट के इस फैसले के बाद मुंबई में कारोबार करने आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें इन टोल पर टैक्स नहीं देना होगा, जिससे उनकी बड़ी बचत होगी।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS