महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 4 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें पुलिस ने चार नक्सलियों को मार गिराया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से इसकी पुष्टि की है। अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर की सीमा से लगे इलाके में हुई।
गढ़चिरौली पुलिस की सी-60 कमांडो टीम और सीआरपीएफ की टीम ने अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ अचानक शुरू हुई, जिसमें नक्सलियों ने गोली बरसानी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। अभी तक मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है।
इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में (20 अक्टूबर) को आठ लाख रुपये के इनामी एक नक्सली दंपति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस अधिकारी ने उनकी पहचान असिन राजाराम कुमार (37) उर्फ अनिल और उसकी पत्नी अंजू सुल्या जाले (28) उर्फ सोनिया के रूप में की। पुलिस अधिकारी के अनुसार, असिन राजाराम कुमार ओडिशा में माओवादियों की प्रेस टीम का 'एरिया कमेटी मेंबर' था।
वह हरियाणा के नरवाना का निवासी है और हिमाचल प्रदेश में शिमला के पास एक इलाके में फर्जी पहचान के साथ रहता था। गढ़चिरौली निवासी जाले भी पूर्वी राज्य में उसी प्रेस टीम का हिस्सा थी और हिमाचल प्रदेश में रह रही थी। अधिकारी ने बताया, उन्होंने गढ़चिरौली पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
यह भी पढ़ें: गांदरबल आतंकी हमले में 7 की मौत: पाक समर्थित संगठन TRF ने ली जिम्मेदारी; केंद्र ने NIA और IB से रिपोर्ट मांगी
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS