Logo
PM Mumbai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई पहुंच गए हैं। पीएम मोदी आज शनिवार मुंबई को 29,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला मुंबई का दौरा है।

PM Modi Mumbai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अलग-अलग परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री द्वारा मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ठाणे-बोरीवली और बीएमसी की गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई।

कई अन्य योजनों का किया शिलान्यास
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने मध्य रेलवे के कल्याण यार्ड रिमॉडलिंग और नवी मुंबई के तुर्भे में गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल की आधारशिला रखी। इसके अलावा पीएम मोदी द्वारा लोकमान्य तिलक टर्मिनस में नए प्लेटफॉर्म और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में प्लेटफॉर्म 10 और 11 के विस्तार का भी शिलान्यास किया गया।

12 किलोमीटर कम हो जाएगी दूरी
बता दें कि ठाणे-बोरीवली सुरंग परियोजना को 16,600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के नीचे से गुजरने वाली ये सुरंगें बोरीवली में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और ठाणे में घोड़बंदर रोड को जोड़ेंगी। उन्होंने आगे बताया कि 11.8 किलोमीटर लंबी बोरीवली ठाणे लिंक रोड बनने से ठाणे से बोरीवली की दूरी 12 किलोमीटर कम हो जाएगी और एक घंटे समय भी कम लगेगा।

महाराष्ट्र को आर्थिक महाशक्ति बनाएंगे- पीएम मोदी 
पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के पास गौरवशाली इतिहास है। महाराष्ट्र के पास सशक्त वर्तमान है और महाराष्ट्र के पास समृद्ध भविष्य का सपना है। महाराष्ट्र वह राज्य है, जिसकी विकसित भारत के निर्माण में बहुत बड़ी भूमिका है। महाराष्ट्र के पास उद्योग, कृषि और आर्थिक क्षेत्रों की ताकत है। इसी ताकत ने मुंबई को देश की आर्थिकी का केंद्र बनाया है। इसी ताकत से महाराष्ट्र को दुनिया का सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना है।

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार मुंबई का दौरा
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला मुंबई दौरा है। विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद पीएम मोदी गोरेगांव में एक सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के मु्ंबई दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के विवाह समारोह में भी शिरकत कर सकते हैं। आज (13 जुलाई) को शुभ आशीर्वाद का फंक्शन है। इसे देखते हुए मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में सुरक्षा को कड़े इंतजाम किए गए हैं।

5379487