Logo
Pune NCP Leader Murder: पुणे में रविवार की रात, अजित पवार की NCP के पूर्व कॉर्पोरेटर वनराज आंदेकर (Vanraj Andekar) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Pune NCP Leader Murder: पुणे में रविवार रात हुई वनराज आंदेकर (Vanraj Andekar) की हत्या ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के पूर्व कॉर्पोरेटर वनराज आंदेकर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रविवार रात इस घटना को अंजाम दिया गया। वनराज पर पहले एक धारदार हथियार से हमला किया गया। घायल होने के बाद उसपर कई गोलियां दागी गईं। पुलिस ने इस सनसनीखेज मर्डर केस की जांच शुरू कर दी है।

पुणे के नाना पेठ इलाके में फैली दहशत
यह वारदात पुणे के नाना पेठ इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने रात करीब 8:30 बजे पिस्तौल से वनराज पर गोलियां चलाईं। घायल वनराज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान वनराज आंदेकर की मौत हो गई। इस घटना के बाद नाना पेठ में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि वनराज पर हमला उस समय हुआ जब वह डोके तालीम इलाके में रुके हुए थे। 
ये भी पढें:Mumbai Accident: मुंबई में 17 साल के लड़के ने तेज रफ्तार SUV से दूध बेचने वाले को कुचला, गिरफ्तार

आपसी रंजिश में कत्ल करने का शक
पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच के अफसर तुरंत मौके पर पहुंचे। वनराज को केईएम अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हत्या के पीछे आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई होने का शक है। पुणे पुलिस हमलावरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। हत्याराें को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। 
ये भी पढें: Nursing Trainee Rape: महाराष्ट्र के रत्नागिरी में नर्सिंग स्टूडेंट से दुष्कर्म, ऑटो चालक ने झांसा देकर पिलाई थी नशीली ड्रिंक्स

वनराज के परिवार के कई लोग राजनीति में
वनराज आंदेकर 2017 के पुणे नगर निगम चुनाव में कॉर्पोरेटर चुने गए थे। वनराज का परिवार राजनीति में सक्रिय है। वनराज की मां राजश्री आंदेकर और चाचा उदयकांत आंदेकर भी कॉर्पोरेटर रह चुके हैं। वनराज की बहन वत्सला आंदेकर पुणे की मेयर भी रह चुकी हैं। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।वहीं, वनराज के समर्थकों में भारी नाराजगी देखी जा रह है।
ये भी पढें: Helicopter Crash: महाराष्ट्र के पुणे में प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट चोटिल; 3 अन्य यात्री बाल-बाल बचे

पुणे में अपराध के हालिया घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
पुणे में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही कुछ बदमाशों ने एक पुलिस अधिकारी पर धारदार हथियार से हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जनवरी में भी एक हिस्ट्रीशीटर शरद मोहोल की हत्या प्रतिद्वंद्वी गिरोह ने कर दी थी। इन घटनाओं ने पुणे में बढ़ते अपराध को लेकर लोगों में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

5379487