Lok Sabha election 2024: महाराष्ट्र में INDI एलांयस में डील फाइनल, जानिए लोकसभा चुनाव लड़ने कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं
Lok Sabha election 2024: महाराष्ट्र में सीटों को लेकर तस्वीर साफ हो गई। मंगलवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, NCP चीफ शरद पवार और महराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष ने प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि कहां कौन पार्टी उम्मीदवार उतारेगी।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-04-09 14:29:00 IST
Lok Sabha election 2024: महाराष्ट्र में मंगलवार को सीट बंटवारे को लेकर इंडिया एलांयस की तस्वीर साफ हो गई। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे, शरद पवार, नाना पटोले और बालासाहेब थोराट ने संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि महाराष्ट्र की 21 सीटों शिवसेना, 10 सीट NCP SCP और 17 सीट कांग्रेस लड़ेगी।
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "प्रयास लगातार जारी है लेकिन हमें ज्यादा प्रयास करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि जनता ने तय कर लिया है कि मैंने जो 'तड़ीपार' नारा दिया था, उसे पूरा करना है।" pic.twitter.com/60aCCzXiHv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2024
| शिवसेना (UBT) | 21 | मुम्बई नार्थ पश्चिम, मुम्बई दक्षिण मध्य, दक्षिण मुम्बई, मुम्बई नॉर्थ ईस्ट, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगड, परभणी, जलगांव, मावल, धाराशिव, बुलढाणा, रत्नागिरी, हतकडंगले, संवहाजिंगर, यवतमाल, सांगली, हिंगोली |
| कांग्रेस | 17 | अकोला, अमरावती, नंदुरबार, धुले, भंडारा-गोंदिया, नागपुर, गड़चिरौली, चंद्रपुर, जालना, नांदेड़, मुम्बई नार्थ सेंट्रल, पुणे, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर, रामेटक, नार्थ मुम्बई. |
| NCP शरद गुट | 10 | सातारा, बारामती, दिंडोरी, शिरूर, भिवंडी, माढा, वर्धा, अहमनगर दक्षिण, बीड, रावेर |