Maharashtra News : मुंबई में लोकल ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैक पर काम कर रहे तीन कर्मचारियों की मौत, हादसे से हड़कंप

Maharashtra train accident: मुंबई के पास ट्रेन की चपेट में आए तीनों कर्मचारी सिग्नल इंजीनियरिंग विभाग के थे। सोमवार रात वह सिग्नल में आई खराबी ठीक करने पहुंचे थे।;

Update:2024-01-23 13:41 IST
Train AccidentTrain Accident
  • whatsapp icon

Maharashtra train accident: महाराष्ट्र में लोकल ट्रेन की चपेट में आने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। तीनों रेल कर्मचारी सिग्नल दुरुस्त करने के लिए प्वाइंट पर गए थे। तभी देर रात लोकल ट्रेन की चपेट मे ंआ गए। हादसे के बाद हड्कंप मच गया। रेल प्रशासन के आला अधिकारी जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद उनके शव अस्पताल पहुंचाए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के पास तीन रेलवे कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी वहां से गुजरी लोकल ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है।

इन कर्मचारियों ने गंवाई जान 
रेल प्रशासन के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि 22 जनवरी को सिग्नलिंग प्वाइंट में कुछ खराबी आ गई थी। सूचना मिलने पर तीनों कर्मचारी सिग्नल दुरुस्त करने के लिए घटना स्थल पर पहुंचे थे। शाम को वह प्वाइंट पर काम कर रही रहे थे कि वसई रोड से नायगांव के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन ने उन्हें कुचल दिया। घटना सोमवार की रात 8.55 बजे किमी 49/18 के पास हुई है। हादसे में मुख्य सिग्नलिंग इंस्पेक्टर वासु मित्रा, इलेक्ट्रिकल सिग्नलिंग मेंटेनर सोमनाथ उत्तम लाम्बुत्रे और हेल्पर सचिन वानखड़े का निधन हआ है।

रेलवे ने दी 55 हजाार की तत्कालिक मदद
मंडल रेल प्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को मदद दी है। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतक रेल कर्मचारियों के प्रति संवदेन व्यक्त की है। साथ ही तत्कालिक सहायता के तौर पर प्रत्येक पीड़ित परिवार को 55 हजाार की राशि मुहैया कराई है। कहा, कि आगे भी हर संभव मदद की जाएगी। अधिकाारियों ने 15 दिन के अंदर उनकी अनुग्रह राशि व अन्य भुगतान मृतक के परिवार के सदस्यों को किए जाने का अश्वासन दिया है। सचिन वानखेड़े और सोमनाथ के परिवार को लगभग 40 लाख और वासु मित्रा के परिवार को लगभग 1.24 करोड़ की राशि मिलनी है। 

Similar News