Logo
Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में एयरफोर्स के जवान पर फायरिंग कर दी गई। आपसी कहासुनी के बाद ताऊ के लड़के ने ही वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में एयरफोर्स के एक जवान को गोली मारने का मामला सामने आया है। ताऊ के लड़के द्वारा गोली मारने की बात सामने आई है। एयरफोर्स के जवान को गोली पांव में लगी है। जिसके बाद जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पांव में लगी गोली
मामला बहादुरगढ़ के कलां गांव का है। जहां पर एयरफोर्स के एक जवान को गोली मार दी गई। गोली जवान के पांव में लगी है, जिसके बाद घायल जवान को बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ताऊ के लड़के द्वारा गोली मारने की बात सामने आई है। घायल की पहचान करीब 40 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है। वह लोवा कलां का रहने वाला है। वह एयरफोर्स में है और फिलहाल उनकी पोस्टिंग विशाखापत्तनम में है।

ताऊ के लड़के ने की फायरिंग
आशीष इन दिनों अपने घर छुट्टी पर आया हुआ है। आने वाली 31 अगस्त को उसे ड्यूटी जॉइन करनी है। दरअसल, रविवार 26 अगस्त को गांव के खेल स्टेडियम में उसकी ताऊ के लड़के के साथ कहासुनी हो गई। उस दौरान ताऊ के लड़के ने उस पर गोली चला दी। आशीष के पांव में गोली लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसको संभाला और बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से उसे दिल्ली स्थित बेस हॉस्पिटल ले जाया गया।

Also Read: रोहतक में युवक को मारी गोली, पुरानी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम, घायल का पीजीआई में चल रहा उपचार

बयान के बाद होगा खुलासा
घटना के बारे में पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अब तक उन्हें घायल जवान का बयान नहीं मिला है। बयान के बाद ही गोली चलने के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।

5379487