स्वर्ण मंदिर में कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना: अमृतसर में CM मोहन यादव ने 1984 की घटना जिक्र कर नीतियों पर उठाए सवाल

CM Mohan Yadav in Amritsar Golden Temple: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को पंजाब के अमृसर पहुंचे। यहां स्वर्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। कहा, 1984 के दंगों का जिक्र करते हुए कहा, 1984 का वह समय मुझे याद है। मैं जिस स्थान पर खड़ा हूं, भगवान के इस मंदिर पर मामूली स्वार्थ के लिए आक्रमण का प्रयास हुआ था।
वीडियाे देखें...
#WATCH अमृतसर, पंजाब: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्री हरमंदिर साहिब जी (स्वर्ण मंदिर) का दौरा किया। pic.twitter.com/oq2rbI8DQ2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2024
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 1984 की उस घटना की मैं निंदा करता हूं। साथ ही परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि कांग्रेस और उनके नेताओं को सद्बुद्धि आए। लेकिन कांग्रेस हमेशा उल्टा ही सोचती है। वह फूट डालो और राज करो की नीति में भरोसा करती रही है।
वीडियाे देखें...
#WATCH अमृतसर, पंजाब: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "...1984 का वो समय मेरे ध्यान में आता है, जिस स्थान पर मैं खड़ा हूं छोटे स्वार्थ के कारण भगवान के इस मंदिर पर आक्रमण करने का प्रयास हुआ था। मैं उसकी निंदा करता हूं। परमात्मा से मैं प्रार्थना करता हूं कि कांग्रेस… https://t.co/k2Mc42EAOE pic.twitter.com/WxtkN9ZEmB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2024
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में मत्था टेककर देश और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद सीएम ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। मंदिर कमेटी ने उन्हें स्मृति चिन्ह के तौर पर स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

देवरिया व सोनभद्र में रोड-शो
मुख्यमंत्री मोहन यादव पंजाब के बाद उत्तरप्रदेश भी जाएंगे। सुबह 8.20 बजे अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना व सुबह 9 बजे प्रबुद्धजन संवाद के बाद सुबह 11.55 बजे वह गोरखपुर और देवरिया के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12.20 बजे देवरिया और शाम 3.10 बजे राबर्ट्सगंज के सोनभद्र में भाजपा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड के समर्थन में रोड-शो करेंगे।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS