बारां में तेज रफ्तार जीप पलटी: मामा-भांजा समेत 4 की मौत, 9 लोग घायल

राजस्थान के बारां जिले में शुक्रवार रात (02 अगस्त) भंवरगढ़ रामपुरिया के पास नेशनल हाईवे 27 पर जीप पलट गई। हादसे में मामा-भांजा सहित 4 की मौत हो गई। 9 लोग घायल है।;

Update:2024-08-03 11:26 IST
बारां जिले में तेज रफ्तार जीप पलटी, मामा भांजा सहित 4 की मौत।Baran Highway Accident
  • whatsapp icon

Baran Accident News: राजस्थान के बारां जिले में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-27 पर तेज रफ्तार जीप पलटने से मामा-भांजा समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 9 लोग घायल हैं। यह हादसा अवारा मवेशियों को बचाने के चक्कर में हुआ है। 

बारां पुलिस ने बताया, भंवरगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुरिया के पास नेशनल हाईवे 27 पर शुक्रवार रात 9.30 जीप गुजर रही थी। तभी अचानक मवेशी आ गया। उसे बचाने के चक्कर में जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जीप की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे के बाद वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि, उसे सवार लोग फंस गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों के शव हॉस्पिटल पहुंचाए। जहां उपचार जारी है। 

हादसे में रामपुर निवासी फूलचंद पुत्र तुलसीराम, हरिचरण मेहता, लाखन पुत्र फागू सहरिया, एमपी के बमोरी राजू सहरीया की मौके पर मौत हो गई। जबकि, अन्य लोग घायल हो गए। उनकी चीख पुकार सुन आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और घंटों मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला। मृतक लाखन और फूलचंद सगे रिश्तेदार थे। फूलचंद लाखन का मामा था। 

Similar News