Bharatpur News: भरतपुर के कुम्हेर में पुरानी रंजिश के चलते तीन चचेरे भाइयों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। तीनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। घटना में एक बच्चे की मौत और दो गंभीर घायल हो गए। आरोपी ड्राइवर ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। गुस्साए परिजन हंगामा किया। बताया जा रहा कि ट्रैक्टर ड्राइवर ने 25 सितंबर को बच्चों के परिजन को ट्रैक्टर से कुचलने की धमकी दी थी।

इलाज के दौरान रोहन की मौत
कुम्हेर थाना प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि जया गांव निवासी सुगड़ सिंह ने FIR दर्ज कराई। इसमें बताया कि मेरे दो बेटे रोहन (8), कान्हा (12) और छोटे भाई मुकुट सिंह का बेटा नवजीत (10) शनिवार शाम 5 बजे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान पंकज जाट ने ट्रैक्टर चढ़ाकर बच्चों को कुचला। तीनों बच्चों को गंभीर हालत में कुम्हेर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने RBM Hospital रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रोहन की मौत हो गई।

4 दिन पहले मिली थी धमकी 
सुगड़ सिंह जाटव ने बताया कि बच्चों को रंजिश के चलते कुचला है। 25 सितंबर की सुबह छोटा भाई संजय जंगल की ओर जा रहा था। इस दौरान पंकज के चाचा राजेंद्र सिंह के घर के सामने से गुजर रहा था तो उसे गालियां देने लगा। संजय ने टोका तो मार पीट की। राजेंद्र के घर से निकलकर बाकी सदस्य भी आ गए और मारपीट की। उन्होंने धमकी दी थी कि इन्हें ट्रैक्टर से कुचलना दूंगा। इसके 4 दिन बाद ही यह घटना घटित हो गई। सुगड़ सिंह जाटव और उसका परिवार खेती करता है। खेती के ऑफ सीजन में मजदूरी करने जाते हैं।

पुलिस पर लगे आरोप 
सुगड़ सिंह ने बताया कि आरोपी पक्ष 2 साल से रंजिश पाले था। पहले हमारे प्लॉट पर आकर झोपड़ी तोड़ दी। इसकी थाने में शिकायत करने गए, लेकिन हमारा केस दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद 25 सितंबर को भी उसने छोटे भाई संजय की पिटाई कर दी थी। तब धमकी दी थी।