Logo
Bikaner Road Accident: बीकानेर में मंगलवार (17 सितंबर) की सुबह एक कार ने 3 महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 1 महिला का गंभीर हालत में इलाज जारी है।

Bikaner Road Accident: राजस्थान के बीकानेर जिले में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। पैदल जा रही ननद-भाभी सहित 3 महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें ननद-भाभी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि महिलाओं की बॉडी के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। शरीर कई भागों में बंट गया। जानकारी के मुताबिक तीनों महिलाएं मंगलवार की सुबह तड़के मंदिर में दर्शन करने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया।

ये भी पढ़ें: घूंघट में महिला सरपंच ने दिया अंग्रेजी में भाषण,  IAS टीना डाबी ने बजाई ताली

दो महिलाओं की मौके पर मौत
श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी इंद्र कुमार ने बताया कि तौलियासर भैरुंजी मंदिर में मेला चल रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। मंगलवार की सुबह आडसर बास की रहने वाली 3 महिलाएं भी दर्शन के लिए घर से निकली थी। लेकिन मंदिर के रास्ते पर ही एक तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें राखी (34) पत्नी आनंद और खुशी (20) पुत्री नथमल तावणिया की मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर हालत में महिला का इलाज जारी
वहीं इस हादसे एक महिला बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी पहचान माया (25) पत्नी घनश्याम सारस्वत निवासी आडसर बास, बीकानेर के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को इलाज के लिए श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने बीकानेर रेफर कर दिया है। फिलहाल गंभीर अवस्था में इलाज जारी है।

5379487