Rajasthan New Highway: राजस्थान और हरियाणा को जोड़ने वाले एक और नए हाईवे के लिए सर्वे शुरू हो गया है। इससे कई जिलों के आमजन व यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। राजस्थान में इसका सबसे ज्यादा फायदा चूरू समेत बीकानेर संभाग के लोगों को मिलेगा।
जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार ने महत्वपूर्ण सड़क मार्ग विकसित किए जाने के क्रम में रास्तों को सुगम बनाने के लिए चूरू जिले से नए हाईवे का निर्माण करने का सर्वे कराया है। इसके लिए सर्वे के प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू कर दिया गया है। जिसमें हरियाणा के सिरसा से चूरू तक नया हाईवे बनाने का प्रस्ताव है।
ये भी पढ़ें: जयपुर में सस्ते घर का सपना होगा पूरा, जेडीए 3 आवासीय योजनाएं जल्द लॉन्च करेगा; 777 परिवारों को मिलेगा लाभ
कहां से कहां तक बनेगा नया हाइवे
जानकारी के अनुसार नया हाईवे राजस्थान के चूरू से लेकर हरियाणा के सिरसा तक बनेगा। इसके लिए लम्बाई को लेकर सर्वे चल रहा है। इस हाईवे के बन जाने से हरियाणा, पंजाब जाने वालों के लिए भी रास्ता सुगम हो जाएगा। यह हाईवे सिरसा, नोहर और तारानगर होते हुए चूरू को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ेगा।
राजस्थान के लोगों का सफर होगा आसान
राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से सड़क सुधारीकरण, विकास एवं विस्तार योजना के माध्यम से हरियाणा राजस्थान को जोड़ने वाले नए प्रस्तावित हाईवे पर कार्य शुरू कर दिया है। इससे राजस्थान के लोगों के लिए सफर आसान हो जाएगा।