Logo
Dholpur Soldier Martyred: शहीद रामकिशोर राजाखेड़ा (धौलपुर) के रहने वाले थे। शुक्रवार, 20 सितंबर को जम्मू के कठुआ में ड्यूटी के दौरान हादसे में उनका निधन हो गया। रामकिशोर 11 सितंबर को ही ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी शादी 9 माह पहले हुई थी।

Dholpur Soldier Martyred: जम्मू के कठुआ में शुक्रवार हुए हादसे में राजस्थान का जवान शहीद हो गया। वह धौलपुर के रहने वाले थे। शनिवार शाम 2 बजे उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव दूल्हे राय का घेर पहुंचेगी। शहादत की सूचना से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी बार बार बेसुध हो जा रही है। 9 माह पहले ही शादी हुई थी। 

शहीद रामकिशोर राजाखेड़ा के रहने वाले थे। जनवरी में उन्हें घर आना था। 18 सितंबर को आखिरी बार पत्नी से फोन पर बात की थी। कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के मुताबिक, रामकिशोर हादसे के शिकार हुए हैं। वह ड्यूटी के दौरान ट्रेवर कर रहे थे, तभी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

Dholpur Soldier Martyred
शहीद रामकिशोर के राजखेड़ा स्थित घर में विलाप करती महिलाएं।

2019 में ज्वाइन की थी आर्मी
कुमायूं रेजिमेंट के जवान रामकिशोर  10 दिन पहले ही ड्यूटी पर गए थे। परिवार में माता-पिता तीन बड़े भाई और दो बहनें हैं। पिता महावीर ने बताया, बेटा 2019 में आर्मी में भर्ती हुआ था। गत माह (अगस्त में) 20 दिन की छुट्टी लेकर  घर आया था। 11 सितंबर को ही वह ड्यूटी पर लौटा था। 

यह भी पढ़ें: पोकरण फायरिंग रेंज में युध्दाभ्यास के दौरान मोर्टार बम फटा: 3 जवान घायल, 2 की हालत गंभीर

यूपी के जरारी गांव में हुई थी शादी 
शहीद रामकिशोर की शादी 7 दिसंबर 2023 को उत्तर प्रदेश के जरारी निवासी दिव्या संग हुई थी। शहादत की सूचना मिलते ही दिव्या की तबीयत बिगड़ गई। वह बार बार बेसुध हो जा रही हैं। राेते हुए बताया कि वह ड्यूटी पर जा रहे थे तो मैंने रोका था, लेकिन नहीं माने। बुधवार शाम फोन पर जनवरी-फरवरी में आने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें: जोधपुर एसडीएम प्रियंका विश्नोई की मौत: इलाज के दौरान बिगड़ी थी तबीयत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

सुबह तक नहीं पहुंचे अधिकारी 
ग्रामीण विजय बाबू ने बताया, रामकिशोर अपने भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके शहादत की सूचना शुक्रवार दोपहर को मिली तो गांव में मातम पसर गया। शनिवार सुबह तक प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं आया। हालांकि, तहसीलदार टीकेंद्र सिंह ने कहा, शहादत की सूचना मिली है, जल्द ही सभी अधिकारी गांव पहुंचेंगे।

5379487