Logo
राजस्थान में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार को चित्तौड़गढ़ में दर्दनाक घटना हुई। स्कूल जा रहे 6 साल के मासूम पर 8-10 कुत्तों ने हमला बोल दिया। मासूम को कुत्तों ने 20 जगह काटा। सांस की नली कटने से बच्चे की मौत हो गई।

जयपुर। राजस्थान में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार को फिर दर्दनाक घटना हुई। स्कूल जा रहे 6 साल के मासूम पर 8-10 कुत्तों ने हमला बोल दिया। मासूम को कुत्तों ने 20 जगह काटा। सांस की नली कटने से बच्चे की मौत हो गई। कचरा फेंकने आई महिला ने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया और लहूलुहान मासूम को उठाकर अपने घर ले गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना   चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली गांव की है।

कचरा डालने आई महिला ने कुत्तों को भगाया 
जानकारी के मुताबिक, पारसोली गांव में रहने वाले भेरूलाल खटीक का पुत्र आयुष (6) नर्सरी क्लास में पढ़ता था। सेामवार को सुबह 8 बजे बच्चा घर से स्कूल के लिए निकला। रास्ते में सूखी नदी के किनारे मृत मवेशियों पर कुत्ते मंडरा रहे थे। कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर हमला कर दिया। तभी एक महिला नदी के किनारे कचरा डालने आई। महिला को बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। महिला ने देखा कि कुत्ते बच्चे पर झपटे हुए हैं। महिला ने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया। बच्चे के शरीर पर जगह-जगह खून बह रहा था। महिला ने बच्चे के परिजनों को बुलाया। बच्चे को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पोस्टमॉर्टम कराकर के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डॉक्टर ने बताया कि कुत्तों ने मासूम को करीब 20 जगह काटा था। आयुष की सांस नली काट गई थी। इसी कारण उसकी मौत हो गई।   

भोपाल में दो बच्चों की मौत ने सबको कर दिया था हैरान 

  • बता दें कि भोपाल में कुत्तों के झुंड ने 7 साल के बच्चे को नोंच कर मार डाला था। कुत्ते 7 महीने के इस बच्चे को पार्क से घसीटकर ले गए और उसका एक पूरा हाथ खा लिया था। बच्चे का शव लहूलुहान मिला था। पूरे शरीर पर कुत्तों के दांत और नाखूनों के निशान थे। 10 जनवरी को मिनाल रेसीडेंसी में दर्दनाक घटना घटित हुई थी। 
  • इस घटन के कुछ दिन बाद भोपाल में ही कुत्ते के काटने के 15 दिन बाद 4 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। कुत्ते के काटने के बाद बच्चा अजीब हरकतें करने लगा था। बेहोश हो जाने पर अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 
5379487