कमला बेनीवाल का निधन: 27 की उम्र में बनीं विधायक फिर राजस्थान की डिप्टी CM, जानें Kamla Beniwal का सियासी सफर 

Former Deputy CM Kamla Beniwal passes away
X
Former Deputy CM Kamla Beniwal passes away
Kamla Beniwal pass away: राजस्थान की पूर्व डिप्टी सीएम कमला बेनीवाल का बुधवार 15 मई 2024 को निधन हो गया। वह 97 वर्ष की थीं। राजस्थान की पहली महिला मंत्री व गुजरात-त्रिपुरा में राज्यपाल रहीं।

Kamla Beniwal pass away: राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री कमला बेनीवाल का बुधवार को निधन हो गया। 97 वर्षीय कमला बेनीवाल झुंझुनू जिले के गोरिर गांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 12 जनवरी 1927 को यहां के जाट परिवार में हुआ।

अशोक गहलोत ने दी श्रदांजलि
कमला बेनीवाल राजस्थान की सियासत में महिला राजनीति की सशक्त हस्ताक्षर थीं। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। 1954 में महज 27 साल की उम्र में पहली बार विधायक निर्वाचित हुईं और फिर गुजरात जैसे आर्थिक संपन्न राज्य की राज्यपाल बनने तक का सफर तय किया।

  • अशोक गहलोत ने X पर शोक संवेदनए व्यक्त करते हुए लिखा, कमला जी का व्यक्तित्व बहुआयामी रहा। राजनीति के अलावा भी उन्होंने हर क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए हैं। मेरे प्रथम कार्यकाल के दौरान वह मंत्रिमंडल में वरिष्ठ साथी थीं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।
  • अशोक गहलोत ने बताया कि कमला एक कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और सशक्त नेतृत्व देने वाली नेत्री थीं। कांग्रेस विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं निष्ठा मिसाल है।
  • गहलोत ने लिखा, कमला बेनीवाल ने राज्यपाल के तौर पर गुजरात में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए पद की गरिमा को बढ़ाया। उनका मेरे प्रति आत्मीय स्नेह व आशीर्वाद रहा। जयपुर के मालवीय नगर में रहती थीं।
    Kamla Beniwal with PM Modi
    Kamla Beniwal with PM Modi

ओम बिरला ने दी श्रद्धांजलि
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने श्रद्धांजलि अर्पित की। X पर लिखा पूर्व राज्यपाल व राजस्थान की पूर्व उप मुख्यमंत्री रहीं कमला बेनीवाल के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। दुख की घड़ी में परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।शेखावटी के विकास में उनका अहम योगदान रहा।

जानिए कौन थीं कमला बेनीवाल
कमला बेनीवाल की पढ़ाई लिखाई झुंझनूं जिले में ही हुई। अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और इतिहास में स्नातक की डिग्री हासिल कर कमला बेनीवाल 1954 में महज 27 साल की उम्र में विधायक निर्वाचित हुईं। और पहली बार में ही उन्हें राजस्थान सरकार का मंत्री बनने का मौका मिला। कमला बेनीवाल राजस्थान की पहली महिला मंत्री है। बाद में 27 नवम्बर 2009 को वह गुजरात की राज्यपाल नियुक्त की गईं। इससे पहले त्रिपुरा के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story