Logo
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक लुटेरी दुल्हन शादी के 4 दिन बाद ही ससुराल से सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर फरार दुल्हन की तलाश में जुट गई है।

Rajasthan News: जयपुर में एक लुटेरी दुल्हन शादी के 4 दिन बाद ही ससुराल से सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई। दूल्हे के परिवार वालों ने पुलिस थाने में शियायत दर्ज कराई है। पुलिस अब दुल्हन के साथ शामिल आरोपियों को भी ढ़ूढने में जुटी है।

यह मामला एयरपोर्ट थाना इलाके के जगतपुरा का है। जहां नई नवेली दुल्हन का घर के जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दूल्हे की मां से किसी परिचित व्यक्ति ने गरीब बताकर शादी कराई थी। उसने लड़की को बिहार का होना बताया था।

परिचित के माध्यम से हुई थी शादी
थाने के एएसआई लटूरप्रसाद ने बताया कि एक महिला ने थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें बताया कि मेरा घर जगतपुरा है और मेरे भाई का घर प्रताप नगर में है। जहां मैं अक्सर आया जाया करती थी। इसी दौरान वहां पर रहने वाले एक कौशल नाम के व्यक्ति से मेरी मुलाकात हुई, उसने मेरे बेटे की एक गरीब लड़की से शादी करवाने की बात कही।

ये भी पढ़ें: करवा चौथ पर पति के देर से आने पर पत्नी ने दी जान, आधी रात युवक ने भी मौत को लगाया गले

3 लाख रुपए देने पर तय हुई थी शादी
इसके बाद कौशल ने एक लड़की की फोटो दिखाते हुए बताया कि यह लड़की बिहार की है और काफी गरीब है। जिसके लिए शादी में 3 लाख रुपए का खर्च आएगा। शादी तय होने पर 3 लाख रुपए देकर दिबंसर 2023 शादी करना तय हुआ और शादी भी हो गई। जब शादी हुई तो दूल्हा-दुल्हन को लेकर अपने घर आ गया। 

भागने से एक दिन पहले दूल्हे को बताई सच्चाई
हालांकि घर पहुंचने के बाद दुल्हन ने दूल्हे से सच्चाई बताते हुए कहा कि मेरी शादी पैसों के लालच मे हुई है और मुझे पैसा भी नहीं मिला है। शादी के दौरान बनाए गए मेरे माता-पिता भी फर्जी थे। यह सुनकर दूल्हा चौक उठा। वह कुछ समझ पाता या कोई फैसला ले पाता, इससे पहले ही दूल्हन एक दिन बाद घर का सारा गहना लेकर फरार हो गई। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच करने में जुटी है।

5379487