Jaipur: राजस्थान के CM भजनलाल सुबह-सुबह पहुंचे मानसरोवर सिटी, पदयात्र कर जानी समस्याएं, क्षेत्र के विकास के लिए मांगे सुझाव
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शपथ के बाद से ही जनता के बीच बने हुए हैं। CM आवास में दरबार लगाकर समस्याएं सुनते हैं। समय निकालकर नगर भ्रमण पर भी पहुंच जाते हैं। ;
By : सोनेलाल कुशवाहा
Update:2024-01-02 09:37 IST

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 7 बजे राजधानी की मानसरोबर सिटी पहुंच गए। यहां कॉलोनी का भ्रमण कर लोगों की परेशानी जानी। साथ ही स्थानीय लोगों से चर्चा कर विकास को लेकर जरूरी सुझाव लिए। CM भजनलाल शर्मा ने सोमवार की देर शाम पुलिस विभाग के आला अफसरों की बैठक कर कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे।
#WATCH | Rajasthan CM Bhajanlal Sharma meets people during a morning walk in Mansarovar City Walk, Jaipur. pic.twitter.com/dpEjEoG3TB
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) January 2, 2024