Karanpur assembly Election: राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह चुनाव हारे, कांग्रेस के रुपिंदर सिंह जीते

Karanpur assembly Election Result update:: राजस्थान के कृषि विपणन मंत्री मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी चुनाव हर गए। कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर कुन्रर ने उन्हें 12 हजार से अधिक मतों से हराया है। सुरेंद्रपाल लगातार दूसरी बार चुनाव हारे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में सुरेंद्रपाल को कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर कुन्रर के पिता ने चुनाव हराया था।
#पर्ची_सरकार एक महीने में जनता का विश्वास खो चुकी है।
भाजपा के थोपे हुए नेता और मंत्री जनता को स्वीकार नहीं।
फैसले जनता की भावना से हो... दिल्ली की "पर्ची" से नहीं !#श्रीकरणपुर pic.twitter.com/OInohsdqUW
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) January 8, 2024
सुरेंद्रपाल पाल सिंह श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बिना विधायक बने ही उन्हें अपनी कैबिने में शामिल कर लिया था। मुख्यमंत्री भजनलाल ने न सिर्फ मंत्री पद बल्कि पोर्टफोलियो भी दे दिया था। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 5 जनवरी को मतदान हुए थे। 8 जनवरी को मतगणना हुई। जिसमें मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह कुन्नर से लगातार पीछे चलते रहे। 5वें राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह को 25 हजार 688 वोट और मंत्री सुरेंद्रपाल को 23 हजार 818 वोट मिले थे।
भाजपा की नई “पर्ची सरकार” इधर कांग्रेस की योजनाओं के नाम बदलती रही,
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) January 8, 2024
उधर जनता ने इनका मंत्री ही बदल दिया #श्रीकरणपुर
डोटासरा ने कसा तंज
करणपुर विधानसभा क्षेत्र से मंत्री सुरेंद्रपाल की हार पर पहली प्रतिक्रिया पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा की ओर से आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा भाजपा की नई पर्ची सरकार कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदलती रही, उधर जनता ने इनका मंत्री ही बदल दिया
श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी श्री रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) January 8, 2024
श्रीकरणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता…
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS