Sukhdev Singh Gogamedi Case: राजस्थान के बहुचर्चित करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हत्याकांड के मामले में  NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह से NIA की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। यह कार्रवाई राजस्थान और हरियाणा में की जा रही है। राजस्थान के 10 और हरियाणा के 15 से अधिक ठिकानों पर NIA की रेड चल रही है।

क्या था मामला
राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पांच दिसंबर 2023 को उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के मर्डर की जिम्मेदारी फरार गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली थी। रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक के माध्यम से जानकारी दी थी। रोहित गोदारा जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। गैंगस्टर रोहित गोदारा के इशारे पर ही गोगामेड़ी की हत्या हुई थी। एक बार फिर  इस मामले ने तूल पकड़ ली है। अब इसकी जांच NIA की टीम कर रही है। माना जा रहा है कि इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी बॉलीवुड की फिल्म पद्मावत की रिलीज के बाद चर्चाओं में आए थे। वहीं गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस में हुए विरोध प्रदर्शन में खूब सुर्खियों में रहे थे। सुखदेव की हत्या के बाद से पूरे देश में राजपूत समाज का आक्रोश देखा गया। 

इनकी हो चुकी गिरफ्तारी
सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद पूरे राजस्थान में बंद जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी। जगह- जगह पर धरने-प्रदर्शन हुए। परिवार नें आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने पर अड़े थे। हालांकि पुलिस ने 72 घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया था। पुलिस ने हत्या में शामिल दो मुख्य आरोपी नितिन फौजी और रोहित राठौड़ समेत 3 अन्य को गिरफ्तार कर लिया था।

हत्या की यह वजह भी आई सामने
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में बताया गया था कि रोहित गोदारा के प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था, लेकिन हत्याकांड के पीछे जातीय समीकरण की बात भी सामने आ रही है। क्योंकि गोगामेड़ी हमेशा जातीय को लेकर टिप्पणी किया करते थे। हालांकि अभी तक हत्या के कारण की किसी प्रकार की पुष्टि नहीं हो पाई है।