कोटा में NEET की तैयारी कर रही UP की छात्रा के साथ जबरदस्ती, चार आरोपी अरेस्ट, ड्रिपेशन में गई पीड़िता

NEET Girl Student Misdeed Case: एएसपी उमा शर्मा के अनुसार, पीड़िता एक साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही है। वह यूपी की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि 10 फरवरी को उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। 13 फरवरी को चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।;

Update:2024-02-15 19:08 IST
Rajasthan PoliceRajasthan Police
  • whatsapp icon

NEET Girl Student Misdeed Case: राजस्थान में कोचिंग हब कोटा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां NEET की तैयारी कर उत्तर प्रदेश की रहने वाली 16 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोपी भी नीट की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि एक लड़के ने धोखे से लड़की को अपने फ्लैट पर बुलाया। इसके बाद उसने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने चारों को पकड़ लिया है। हालांकि सभी की पहचान को छुपाकर रखा गया है।

10 फरवरी की घटना, 13 को मामला दर्ज
यह पूरा मामला कुन्हाड़ी थाना इलाके का है। एएसपी उमा शर्मा के अनुसार, पीड़िता एक साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही है। वह यूपी की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि 10 फरवरी को उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। 13 फरवरी को चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। चारों आरोपियों को बुधवार को लैंडमार्क इलाके से पकड़ लिया था।

सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती 
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की करीब दो हफ्ते पहले सोशल मीडिया के जरिए यूपी के रहने वाले एक लड़के से दोस्ती हुई थी। बातचीत के दौरान पता चला कि वह नीट की तैयारी कर रहा है और लैंडमार्क एरिया में किराए से फ्लैट लेकर रहता है। 10 फरवरी को लड़के ने बहाने से पीड़िता को मिलने के लिए फ्लैट पर बुलाया था। फ्लैट पर लड़के के तीन दोस्त भी मौजूद थे। चारों दोस्तों ने मिलकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। 

सुसाइड करने की फिराक में थी लड़की
वारदात के बाद पीड़िता आहत है। वह डिप्रेशन में आ गई थी। वह परेशान रहने लग गई और सुसाइड करने की फिराक में थी। उसकी फ्रेंड्स को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने काउंसलिंग करवाई। काउंसलिंग में वारदात का खुलासा हुआ। इसके बाद मामला दर्ज करवाया गया। चारों आरोपी नीट की तैयारी कर रहे हैं और उम्र 18 से 19 के करीब है। 

Similar News