श्रद्धा-सुमन: पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ का अंतिम संस्कार आज, सीएम भजनलाल समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Mahendra Singh Mewar
X
उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा।
Mahendra Singh Mewad: उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ का सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीएम भजनलाल शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित की।

Mahendra Singh Mewad: उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ ने रविवार को अनंता हास्पिटल में अंतिम सांस ली। सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को उदयपुर स्थित समोर बाग पैलेस लाया गया। जहां से अंतिम यात्रा शुरु होकर जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, भड़भूजा घाटी, देहली गेट होते हुए आयड़ स्थित महासतिया पहुंची। इस दौरान कई राजनेताओं और ब्यूरोक्रेट्स ने पुष्पांजलि अर्पित की।

अंतिम संस्कार में महेंद्र सिंह मेवाड़ का पूरा परिवार मौजूद है। उनके बेटे विश्वराज सिंह नाथद्वारा से भाजपा विधायक और बहू महिमा कुमारी राजसमंद से सांसद हैं। महेंद्र सिंह मेवाड़ भी 1989 में चित्तौड़गढ़ से एक बार लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने थे।

पीएम मोदी ने भी जताया दुख
महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मेवाड़ पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उप मुख्यमंत्री ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

ब्रेन स्ट्रोक का चल रहा था इलाज
पूर्व राजपरिवार से जुड़े अजातशत्रु सिंह ने बताया कि महेंद्र सिंह मेवाड़ को 28 अक्टूबर को ब्रेन स्ट्रोक आया था। इस दौरान उनको इलाज के लिए अनंता हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया था। लेकिन रविवार, 10 नवंबर को उनका निधन हो गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story