Logo
Rajasthan Crime: नागौर में बीती रात एक रिटायर्ड फौजी ने भाई-भाभी और भतीजी को गोली मार दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी फायरिंग कर दी। जिसमें सभी लोग घायल हो गए हैं।

Rajasthan Crime: नागौर में बीती रात एक रिटायर्ड फौजी ने जमकर उत्पात मचाया। प्लाट विवाद के चलते फौजी ने अपने भाई और भाभी पर बंदूक से फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तो उनपर भी गोलियां चला दी। जिसमें एक होमगार्ड समेत 5 पुलिसकर्मियों को चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 

यह मामला शहर के शारदापुरम इलाके का है। जानकारी के मुताबिक परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से रिटायर्ड फौजी ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर भाई-भाभी को मारने का प्रयास किया। इसके बाद वह रात भर बंदूक लेकर घूमता रहा, जिसकी वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को उनपर भी गोलियां चलाना शुरू कर दिया। जिसमें 5 पुलिसकर्मियों को चोट आई है।

ये भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर गुड्डू के अवैध ठिकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई, कई थानों में दर्ज हैं 44 मामले

देर रात बंदूक लेकर फैलाई दहशत
नागौर डीएसपी रामप्रताप विश्नोई ने बताया कि रिटायर्ड फौजी भंवर सिंह बिश्नोई निवासी शारदापुरम ने बीती देर रात बंदूक से कई राउंड गोलियां चलाई। आवाज सुनकर छोटे भाई की पत्नी गोमती ने घर का दरवाजा खोला तो इस दौरान एक गोली उसके हाथ में लग गई। यह देखकर दरवाजे के पीछे खड़ा छोटा भाई ओमप्रकाश भागते हुए गोमती देवी को बचाने आया तो, एक गोली उसे भी लग गई। वहीं घर में मौजूद आरोपी फौजी की भतीजी ममता के भी छर्रे लगे हैं। इसके बाद उसने रात भर बंदूक लेकर दहशत फैलाई।

ये भी पढ़ें: घर में सो रही मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या, डबल मर्डर से फैली सनसनी

पुलिस पर भी बरसाई गोलियां
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी आरोपी ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमें हेड कांस्टेबल हनुमान राम (53), हेड कांस्टेबल मदन गोपाल (45), कांस्टेबल सतीश (32), कांस्टेबल रिद्धकरण (36) और होमगार्ड ओमप्रकाश (29) घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

5379487