NEET Paper Leak case: नीट पेपर लीक मामले में 3 साल से फरार दो महिलाएं गिरफ्तार, दोनों पर 50 हजार का था इनाम

NEET Paper Leak case: राजस्थान पुलिस ने नीट भर्ती परीक्षा 2021 में फरार दो मोस्ट वांडेट आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार के नेतृव्य में यह टीम कार्रवाई की गई है। पकड़ी गई आरोपी महिला 2021 से फरार चल रही थी। जिसे साइक्लोन टीम गिरफ्तार कर राजस्थान लाने की तैयारी कर रही है।
रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया "नीट भर्ती परीक्षा घोटाले में एक महिला छमी बिश्नोई को वृंदावन से पकड़ा गया था। पुलिस को छमी से पूछताछ में फरार चल रही भवरी और संगीता दोनो आरोपियों के बारे में इनपुट मिला था। जिसके बाद साइक्लोन टीम एक्टिव हो गई और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई संदिग्ध जगहों पर दबिश देना चालू कर दिया।
ये भी पढ़ें: राजस्थान के युवक की अफ्रीका में मौत: प्रेम भंडारी ने शव भारत लाने पहल की, परिजनों ने सरकार से लगाई थी गुहार
साइक्लोन टीम ने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार आरोपी भवरी को पुणे से गिरफ्तार किया है। जबकि संगीता को सांचौर और जोधपुर जिले की सीमा पर साइक्लोन टीम ने गिरफ्तार किया है। भंवरी पुणे में किराए के मकान में रह रही थी। वह अपने आप को किचन डेकोरेशन का काम करने वाली बताई थी। हालांकि पुणे पुलिस की मदद से उसे प्रोडक्शन वारंट के तहत राजस्थान लाया जा रहा है। वहीं संगीता सांचौर से फरार होने की कोशिश में थी लेकिन साइक्लोन टीम ने उसके मंसूबे पर पानी फेरते हुए गिरफ्तार कर लिया।
2021 से फरार थीं दोनों महिलाएं
रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया कि ये दोनों आरोपी महिलाएं 2021 से लगातार फरार चल रही थीं। जिस पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। साइक्लोन टीम ने इनपुट के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया है। दोनों पर पेपर लीक करना और डमी छात्रों को परीक्षा में बैठाने समेत कई आरोप हैं। आगे की जानकारी पूछताछ के बाद ही मिल पाएगी।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS