Satta king: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को आएंगे। इस बार के नतीजों को लेकर लोग बेचैन हैं। हर कोई जानना चाहता है कि देश में किसकी सरकार बनेगी? राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के खाते में कितनी सीटें आएंगी? इस सवाल का जवाब जानने के लिए कई मंत्री, नेता और लोग फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) में भाव टटोल रहे हैं। फलोदी सट्टा मार्केट ने भी  चौंकाने वाला दावा किया है। सट्टा बाजार ने राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। चलिए देखते हैं कि फलोदी सट्टा बाजार का राजस्थान की 25 सीटों को लेकर किया जा रहा दावा कितना सही साबित होता है।

भाजपा को 18 से 20 सीटें मिलने की उम्मीद 
फलोदी सट्टा बाजार की नई भविष्यवाणी के मुताबिक, राजस्थान में भाजपा इस बार 25 सीटें नहीं जीत पाएगी। सट्टा बाजार का दावा है कि इस बार पांच से सात सीटों पर कांग्रेस जीत रही है। भाजपा की 18 से 20 सीट आएंगी और कांग्रेस की 5 से 7 सीटें आने की पूरी उम्मीद है। इधर सीकर सट्टा मार्केट में राजस्थान में कांग्रेस की 5 से ज्यादा सीटें का लोग दाव खेल रहे हैं। बीजेपी की 20 सीटें आने का आकलन किया जा रहा है।

देश में सरकार बनेगी लेकिन 400 पार नहीं 
सट्टा बाजार के मुताबिक, देश में भाजपा की ही सरकार बनेगी लेकिन 400 पार का सपना भी पूरा नहीं होगा। सट्टा बाजार की भविष्यवाणी कहती है कि BJP को 303 से 306 सीटें मिलेंगी। एनडीए के साथ मिलकर 345 से 350 सीटें आएंगी। सट्टा बाजार का अनुमान है कि कांग्रेस को 60 से 62 सीटें आ सकती हैं।

जानें क्या कहता है सट्टा बाजार का गणित 
सट्टा मार्केट के अनुसार, जिस प्रत्याशी के सबसे कम भाव होते हैं। उसकी जीत की दावेदारी उतनी ही मजबूत होती है। जिसके भाव ज्यादा होते हैं, उसके हार की संभावना उतनी ज्यादा होती है। बाड़मेर सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है। सट्टा मार्केट के मुताबिक, इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के भाव सबसे कम 20 पैसे हैं। कांग्रेस की जीत की संभावना सबसे ज्यादा है। 

नागौर में कांग्रेस और रालोपा की जीत 
नागौर सीट पर कांग्रेस और रालोपा गठबंधन से चुनाव लड़ रही है। सट्टा बाजार कांग्रेस और रालोपा के प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहा है। कांग्रेस-रालोपा के उम्मीदवार के भाव 60 से 70 पैसे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी के 1 रुपए 25 पैसे भाव हैं। चूरू सीट में कांग्रेस की जीत होगी। कोटा में भाजपा, सीकर में कांग्रेस और सीपीएम गठबंधन सीट निकाल लेगा।

झुंझुनूं और दौसा में कांग्रेस की जीत का दावा
झुंझुनूं में सट्टा मार्केट कांग्रेस की जीत का दावा कर रहा है। बासंवाड़ा सीट पर भाजपा की जीत होगी। दौसा सीट कांग्रेस को मिलेगी। धौलपुर सीट कांग्रेस आगे है। जालोर और झालावाड़ में भाजपा जीत रही है। जोधपुर सीट भाजपा के खाते में आएगी। बीकानेर में भाजपा की जीत का दावा। अलवर में भाजपा, पाली भाजपा, अजमेर में भाजपा, भीलवाड़ा  भाजपा, चित्तौड़गढ़ भाजपा, उदयपुर में भाजपा, श्रीगंगानगर में भाजपा, मेवाड़ में भाजपा, जयपुर ग्रामीण में बीजेपी, भरतपुर में भाजपा,  टोंक-सवाईमाधोपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर। 

फलोदी सट्टा बाजार क्या है?
राजस्थान में एक छोटा सा जिला है- फलोदी। यहां से चलने वाला सट्टा बाजार पूरे देश में मशहूर है। इसे ही फलोदी सट्टा बाजार कहते हैं। यहां पर छोटी-छोटी बातों पर भी सट्टा (बैट) लगाया जाता है, जैसे कि किसी ने जूता हवा में फेंका तो वह जूता जमीन पर सीधा गिरेगा या उल्टा। दो सांड लड़ाई कर रहे हैं तो कौन जीतेगा? यहां रोजाना करोड़ों रुपए का कारोबार होता है।

फलोदी सट्टा बाजार देशभर में फैला?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लोकसभा चुनाव 2024, मानसूनी बारिश या शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव को लेकर दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे बड़े शहरों में सट्टे लगाए जाते हैं। अन्य राज्यों में भी सटोरियों के पैसे लगते हैं और दलालों को 3 फीसदी दलाली (ब्रोकरेज) दिया जाता है।