Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुई हैं। यह 18वां दीक्षांत समारोह है। बुधवार, 18 सितंबर को संस्थान ने 1361 स्टूडेंट्स को ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, पीएचईडी व एमबीए की डिग्रियां प्रदान किया। कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव भी शामिल रहे।

MNIT का यह 18वां दीक्षांत समारोह है। जिसमें शामिल होने के लिए मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जयपुर पहुंची थी। इस दौरान राष्ट्रपति का स्वागत सीएम भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव ने किया। MNIT इंडिया के इंजीनियरिंग संस्थानों में 43वां स्थान रखता है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान सरकार का पशुपालकों को तोहफा, बिना ब्याज के मिलेगा 1 लाख रुपए का लोन

युवा नीति लाएगी सरकार- सीएम भजनलाल शर्मा
कार्यक्रम में संबोधन के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के युवाओं से कहा कि युवाओं के लिए युवा नीति लाई जाएगी। इसके तहर राज्य सरकार अगले 5 साल में 4 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती करेगी। इसके साथ ही स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कि आज से आपकी कर्म यात्रा शुरू हो रही है। AI के इस दौर में आप नई तकनीक का विकास कर सकते है। जो समाज के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

शाम 4 बजे इंदौर के लिए होंगी रवाना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने MNIT में बने अरावली हॉस्टल का उद्घाटन भी किया। इसके बाद लंच के लिए राजभवन के लिए रवाना हुईं। जयपुर के इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगी।