Logo
Rajasthan Election Results 2024: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों का रिजल्ट मंगलवार यानी आज आएगा। सभी जिलों में सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। बीजेपी ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 11 सीट में अपनी जीत दर्ज कर ली हैं।

Rajasthan Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के 80 दिन बाद आखिर नतीजों की घड़ी आ गई। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों का रिजल्ट मंगलवार शाम तक जारी हो गया। सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हुई। वहीं सबसे पहले डाक मतपत्र(पोस्टल बैलेट) गिने गए। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई। 

यहां पढ़ें: 296 सीटों पर NDA; INDIA गठबंधन 230 सीटों पर आगे, जानें किसकी बनेगी सरकार

जानें किस सीट पर कौन, कितने वोट से जीते और हारे

लोकसभा सीट जीत हार अंतर
श्रीगंगानगर कुलदीप इंदोरा, कांग्रेस(जीते) प्रियंका बैलान, भाजपा(हारी) 88,153
बीकानेर अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा(जीते) गोविंदराम मेघवाल, कांग्रेस(हारे) 55,711
चूरू राहुल कस्वां, कांग्रेस(जीते) देवेंद्र झाझड़िया(हारे) 72,737
झुंझुनू बृजेंद्र ओला, कांग्रेस(जीते) शुभकरण चौधरी,भाजपा(हारे) 18,235
सीकर अमराराम, सीपीएम(जीते) सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा(हारे) 72,896
जयपुर ग्रामीण राव राजेंद्र सिंह, भाजपा(जीते) अनिल चोपड़ा, कांग्रेस(हारे) 1,615
जयपुर मंजू शर्मा, भाजपा(जीती) प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेस(हारे) 3,31,767
अलवर भूपेंद्र यादव, भाजपा((जीते) ललित यादव, कांग्रेस(हारे) 48,282
भरतपुर संजना जाटव, कांग्रेस(जीती) रामस्वरूप कोली, भाजपा(हारे) 51,983
करोली-धौलपुर भजनलाल जाटव, कांग्रेस(जीते)   इंदुदेवी, भाजपा(हारी) 98,945
दौसा मुरालीलाल मीणा, कांग्रेस(जीते) कन्हैयालाल मीणा, भाजपा 2,37,340
टोंक-सवाई माधोपुर हरीशचंद्र मीणा, कांग्रेस(जीते) सुखबीर जौनापुरिया, भाजपा 64,949
नागौर हनुमान बेनीवाल, आरएलपी(जीते) ज्योति मिर्धा, भाजपा(हारी) 42,225
पाली पीपी चौधरी, भाजपा(जीते) संगीता बेनीवाल, कांग्रेस(हारे) 2,45,351
जोधपुर गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा(जीते) करण सिंह उचियारड़ा, कांग्रेस(हारे) 1,15,677
बाडमेर उम्मेदाराम बेनीवाल, कांग्रेस(जीते) रविंद्र सिंह भाटी, निर्दलीय(हारे) 1,18,176
जालोर लुंबाराम चौधरी, भाजपा(जीते) वैभव गहलोत, कांग्रेस(हारे) 2,01,543
उदयपुर मन्नालाल रावत, भाजपा(जीते) ताराचंद मीणा, कांग्रेस(हारे) 2,61,608
बांसवाड़ा राजकुमार रोत, बीएपी(जीते) महेंद्रजीत सिंह मालवीया, भाजपा 2,47,054
चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी, भाजपा(जीते) उदयलाल आंजना, कांग्रेस(जीते) 3,89,877
राजसमंद महिमा कुमारी, भाजपा(जीती) दामोदर गुर्जर, कांग्रेस(हारे) 3,92,223
भीलवाड़ा दामोदर अग्रवाल, भाजपा(जीते) डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस(हारे) 3,54,606
कोटा ओम बिरला, भाजपा(जीते) प्रहलाद गुंजल, कांग्रेस(हारे) 41,974
झालावाड़-बारां दुष्यंत सिंह, भाजपा(जीते) उर्मिला जैन भाया, कांग्रेस(हारे) 3,70,989
अजमेर भागीरथ चौधरी, भाजपा(जीते) रामचंद्र चौधरी, कांग्रेस(हारे) 3,29,991

LIVE UPDATE...

  • राजसमंद(RAJSAMAND):- राजसमंद लोकसभा सीट में बीजेपी प्रत्याशी महिमा कुमारी ने 3 लाख 92 हजार के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने 7 लाख 81 हजार 203 वोट हासिल किए। जबकि कांग्रेस के डॉ. दामोदर गुर्जर को 3 लाख 88 हजार 980 वोट प्राप्त किए।

  • झालावाड़-बारां(Jhalawar-Baran):- झालावाड़-बारां लोकसभा सीट में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह ने 3 लाख 70 हजार 989 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने 8 लाख 65 हजार 376 वोट हासिल किए। जबकि कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया को 4 लाख 94 हजार 387 वोट प्राप्त किए। 

  • भीलवाड़ा(BHILWARA):- भीलवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने 3 लाख 54 हजार 606 मतों से जीत दर्ज की। बीजेपी उम्मीदवार को 8 लाख 07 हजार 640 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के डॉ. सीपी जोशी को कुल 4 लाख 53 हजार 034 वोट मिले।

  • जयपुर(JAIPUR):- जयपुर लोकसभा सीट में बीजेपी प्रत्याशी मंजु शर्मा ने कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास को 3 लाख 31 हजार वोटों से हारा दिया है। बीजेपी उम्मीदवार मंजु शर्मा को कुल 8 लाख 86 हजार 850 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास को 5 लाख 55 हजार 83 वोट मिले हैं।

  • अजमेर(AJMER):- अजमेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने 3 लाख 29 हजार 991 मतों से जीत दर्ज की। बीजेपी उम्मीदवार को 7 लाख 47 हजार 462 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के रामचंद्र चौधरी को कुल 4 लाख 17 हजार 471 वोट मिले।

  • उदयपुर(Udaipur):- उदयपुर लोकसभा सीट में भाजपा के मन्नालाल रावत 2 लाख 61 हजार 608 मतों से जीते हैं। उन्होंने 7 लाख 38 हजार 286 वोट हासिल किए। जबकि कांग्रेस के ताराचंद मीणा को 4 लाख 76 हजार 678 वोट प्राप्त किए।

  • बांसवाड़ा(Banswara):- बांसवाड़ा लोकसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी(BAP) के राजकुमार रोत ने 2 लाख 47 हजार 054 वोटों से जीत दर्ज की। बीएपी के राजकुमार को 8 लाख 20 हजार 831 वोट हासिल किए। वहीं बीजेपी उम्मीदवार महेंद्रजीत सिंह मालवीया को 5 लाख 73 हजार 7773 वोट मिले।

  • पाली(Pali):- पाली लोकसभा सीट में बीजेपी के पीपी चौधरी 2 लाख 45 हजार 351 मतों से जीते हैं। उन्होंने 7 लाख 57 हजार 389 वोट हासिल किए। जबकि कांग्रेस की संगीता बेनीवाल को 5 लाख 12 हजार 038 वोट प्राप्त किए।

  • दौसा(Dausa):- दौसा लोकसभा सीट से कांग्रेस के मुरालीलाल मीणा ने 2 लाख 37 हजार 340 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस के मुरालीलाल को 6 लाख 46 हजार 266 वोट हासिल किए। वहीं बीजेपी उम्मीदवार कन्हैयालाल मीणा को 4 लाख 08 हजार 926 मत मिले।

  • जालोर(JALORE):- जालोर लोकसभा सीट में बीजेपी प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को 2 लाख 01 हजार 543 वोटों से मत दे दी है। लुंबाराम चौधरी को कुल 7 लाख 96 हजार 783 वोट मिले। जबकि वैभव गहलोत को 5 लाख 95 हजार 240 वोट मिले।

  • बाडमेर(Barmer):- बाडमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल ने 1 लाख 18 हजार 176 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल को 7 लाख 04 हजार 676 वोट हासिल किए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी रवीन्द्र सिंह भाटी को 5 लाख 86 हजार 500 वोट मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार कैलाश चौधरी 2 लाख 86 हजार 733 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहें।

  • जोधपुर(Jodhpur):- जोधपुर लोकसभा सीट में बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 1 लाख 15 हजार 677 मतों से जीते हैं। उन्होंने 7 लाख 30 हजार 056 वोट हासिल किए। जबकि कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 6 लाख 14 हजार 379 वोट प्राप्त किए। 

  • करोली-धौलपुर(Karoli-Dholpur):- करोली-धौलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के भजनलाल जाटव ने 98 हजार 945 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस के भजनलाल जाटव को 5 लाख 30 हजार 011 वोट हासिल किए। वहीं बीजेपी उम्मीदवार को 4 लाख 31 हजार 066 मत मिले।

  • गंगानगर(GangaNagar):- गंगानगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के कुलदीप इंदोरा ने 88 हजार 153 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस के कुलदीप इंदोरा को 7 लाख 26 हजार 492 वोट हासिल किए। वहीं बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका बैलान को 6 लाख 38 हजार 339 मत मिले।

  • सीकर(Sikar):- सीकर लोकसभा सीट में सीपीएम प्रत्याशी अमराराम ने 72 हजार 896 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने 6 लाख 59 हजार 300 वोट हासिल किए। जबकि भाजपा के सुमेधानंद सरस्वती को 5 लाख 86 हजार 404 वोट प्राप्त किए। 

  • चूरू(Churu):- चूरू लोकसभा सीट से कांग्रेस के राहुल कस्वां ने 72 हजार 737 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस के राहुल कस्वां को 7 लाख 28 हजार 211 वोट हासिल किए। वहीं बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र झाझड़िया को 6 लाख 55 हजार 474 मत मिले।

  • टोंक-सवाई माधोपुर(Tonk-Sawai Madhopur):- टोंक-सवाई लोकसभा सीट से कांग्रेस के हरीशचंद्र मीणा ने 64 हजार 949 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस के हरीशचंद्र मीणा को 6 लाख 23 हजार 763 वोट हासिल किए। वहीं बीजेपी उम्मीदवार सुखबीर जौनापुरिया को 5 लाख 58 हजार 814 मत मिले।

  • बीकानेर(Bikaner):- बीकानेर लोकसभा सीट में बीजेपी प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने 55 हजार 711 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने 5 लाख 66 हजार 737 वोट हासिल किए। जबकि कांग्रेस के गोविंदराम मेघवाल को 5 लाख 11 हजार 026 वोट प्राप्त किए।

  • भरतपुर(Bharatpur):- भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस की संजना जाटव ने 51 हजार 983 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस की संजना जाटव को 5 लाख 79 हजार 890 वोट हासिल किए। वहीं बीजेपी उम्मीदवार रामस्वरूप कोली को 5 लाख 27 हजार 907 मत मिले।

  • कोटा(Kota):- कोटा लोकसभा सीट में बीजेपी के उम्मीदवार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 41 हजार 974 मतों से जीते हैं। उन्होंने 7 लाख 50 हजार 496 वोट हासिल किए। जबकि कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल को 7 लाख 08 हजार 522 वोट प्राप्त किए।

  • झुंझुनू(Jhunjhunu):- झुंझुनू लोकसभा सीट से कांग्रेस के बृजेंद्र ओला ने 18 हजार 235 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस के बृजेंद्र ओला को 5 लाख 53 हजार 168 वोट हासिल किए। वहीं बीजेपी उम्मीदवार शुभकरण चौधरी को 5 लाख 34 हजार 933 मत मिले।

  • जालोर और राजसमंद में बीजेपी ने दर्ज की जीत
    राजस्थान में अब तक 3 सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं। इन 3 सीटों पर बीजेपी ने अपना कब्जा बना लिया है। पहले जयपुर लोकसभा सीट में बीजेपी प्रत्याशी मंजु शर्मा ने कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास को 3 लाख 31 हजार वोटों से हारा दिया है। वहीं जालोर में लुंबाराम चौधरी ने 2 लाख 1 हजार 543 के अंतर से जीत हासिल की। जबकि राजसमंद से बीजेपी उम्मीदवार महिमा कुमारी ने 3 लाख 92 हजार के अंतर से जीत दर्ज की। 
  • राजस्थान में लगभग तस्वीर साफ; 14 बीजेपी और 11 कांग्रेस गठबंधन का जीतना तय
    राजस्थान में दोपहर 2 बजे तक चुनावी नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। यहां बीजेपी 13 सीटों पर अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस गठबंधन भी 11 सीटों पर मजबूती के साथ आगे चल रही हैं। जयपुर सीट को भाजपा ने अपने नाम कर ली हैं। यहां बीजेपी प्रत्याशी मंजु शर्मा ने कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास को 3 लाख 31 हजार वोटों से हारा दिया है।
  • जयपुर में बीजेपी 3 लाख 31 हजार वोटों से जीती
    राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर लोकसभा सीट में जीत दर्ज कर ली हैं। बीजेपी प्रत्याशी मंजु शर्मा(MANJU SHARMA) ने कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास(PRATAP SINGH KHACHARIYAWAS) को 3 लाख 31 हजार वोटों से हारा दिया है। मंजु शर्मा को कुल 8 लाख 86 हजार 850 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास को 5 लाख 55 हजार 83 वोट मिले हैं।
  • राजस्थान में कांग्रेस का 2009 के बाद सबसे अच्छा प्रदर्शन
    राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। चुनावी नतीजों में कांग्रेस गठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस 10 साल बाद राजस्थान में अपना खाता खोलने जा रही हैं। बता दें कि 2009 में कांग्रेस ने 20 सीटें जीती थीं, जबकि 2014 और 2019 में एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई थी।              
  • मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का पोस्ट चर्चा में
    किरोड़ीलाल मीणा ने दो दिन पहले कहा था कि मुझे पीएम मोदी ने 7 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी थी। अगर इन सातों सीटों में से एक पर भी भाजपा की हार हुई तो मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा और यहां पानी पिलाएंगे। इसके बाद किरोड़ीलाल मीणा ने दोपहर की पोस्ट से ये संकेत मिल रहे है कि वे किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं।

  • राजस्थान में BJP को 14 सीटों पर आगे
    भाजपा को राजस्थान में इस चुनाव में बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। यहां भाजपा 14, कांग्रेस गठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रहा है। इसमें कांग्रेस 8, सीपीएम 1, आरएलपी 1 और बीएपी ने 1 सीट पर लीड बनाई है। 
  • राजस्थान में 7 उम्मीदवार 1 लाख के मार्जिन से आगे
    जयपुर में भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा 1 लाख 94 हजार ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। दौसा में कांग्रेस उम्मीदवार मुरालीलाल मीणा 1 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं चित्तौड़गढ़ में भी बीजेपी के सीपी जोशी 1 लाख 05 हजार के मार्जिन से आगे चल रहे हैं। राजसमंद, भीलवाड़ा, झालावाड़-बारां, अजमेर में भी बीजेपी 1 लाख पार वोटों से आगे चल रही है।
  • राजस्थान में BJP को 12 सीटों पर तगड़ा झटका
    भाजपा को राजस्थान में इस चुनाव में बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। यहां भाजपा 13, कांग्रेस गठबंधन 12 सीटों पर आगे चल रहा है। इसमें कांग्रेस 9, सीपीएम 1, आरएलपी 1 और बीएपी ने 1 सीट पर लीड बनाई है। इस रुझान के हिसाब से भाजपा को 12 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।
  • केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी 1 लाख 23 हजार वोटों से पिछड़े
    बाड़मेर में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी लगातार तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र भाटी हैं।
  • राजस्थान में भाजपा 14, कांग्रेस गठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जयपुर और राजसमंद में BJP को 1 लाख से ज्यादा की लीड मिल रही है। जबकि बाड़मेर से केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
  • बाड़मेर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र भाटी आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर उम्मेदाराम बेनीवाल और केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
  • भरतपुर में कांग्रेस की संजना जाटव आगे चल रही हैं। भाजपा के रामस्वरूप कोली पहले राउंड में पीछे हैं।
  • 15 सीटों पर बीजेपी, 4 पर कांग्रेस आगे
    राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुवाती रुझानों में बीजेपी 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही हैं। इसके अलावा 2 अन्य उम्मीदवार अभी आगे चल रहे है। शुरुआती रुझानों में नागौर से भाजपा की ज्योति मिर्धा आगे चल रही हैं, हेमंत बेनीवाल पिछड़ते दिख रहे हैं। झालावाड़ से बीजेपी के दुष्यंत सिंह आगे चल रहे हैं। जोधपुर में भी भाजपा उम्मीदवार ने शुरुआत से बढ़त बना ली है।

8:30 बजे तक आएगा पहला रुझान
बता दें कि काउंटिंग शुरू होने के आधे घंटे बाद रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे। पहला रुझान 8:30 बजे तक आने की संभावना है। शाम तक नजीते घोषित कर दिए जाएंगे। सबसे पहले नतीजे टोंक-सवाई माधोपुर और सबसे देर में राजसमंद सीट के आएंगे। दोपहर करीब 12 बजे तक सभी 25 सीटों पर स्थिति लगभग साफ हो जाएगी।(Rajasthan Election Counting Update)

25 सीटों पर 62.09 फीसदी वोटिंग
राजस्थान में इस लोकसभा चुनाव में दो चरणों (19 और 26 अप्रैल) में वोटिंग हुई थी। पहले चरण की 12 सीटों पर सिर्फ 57.88% वोटिंग हुई थी, हालांकि दूसरे चरण की 13 सीटों पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ा था। यहां कुल 65.03% वोटिंग हुई। इस चुनाव में सभी 25 सीटों को मिलाकर 62.09% मतदान हुआ है, जो 2019 से 4 प्रतिशत कम है। 2019 में 66.34 फीसदी मतदान हुआ था। प्रदेश की सभी सीटों में सबसे अधिक मतदान बाड़मेर में 75.93% हुआ। करौली-धौलपुर में सबसे कम 49.59% मतदान हुआ है।

एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त, कांग्रेस का खुलेगा खाता
लोकसभा चुनावों की वोटिंग के बाद 1 जून 2024 को आए देश के सभी एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि भाजपा सभी 25 सीटें जीतने की हैट्रिक मारने से चूकती हुई दिखाई दे रही है और कांग्रेस का दस साल बाद राजस्थान में खाता खुलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

2014 और 2019 में कांग्रेस का खाता नहीं खुला
पिछले दो लोकसभा चुनाव से राजस्थान में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। 2014 के लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटें बीजेपी ने जीतीं थीं। 2019 के लोकसभा चुनावों में भी 25 सीटों पर बीजेपी गठबंधन जीता, बीजेपी ने नागौर की सीट आरएलपी को दी थी, जहां आरएलपी-बीजेपी गठबंधन में हनुमान बेनीवाल जीते थे। हालांकि कुछ सालों बाद वे गठबंधन से अलग हो गए।

फलोदी सट्‌टा बाजार दे रहा बीजेपी को 20 सीटें(Phalodi Satta Bazar Prediction)
राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने देश में भाजपा की 300-302 सीटों की जीत का अनुमान लगाया था, साथ ही कांग्रेस को 55 से 65 सीटें मिलने का आकलन किया। फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार, राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर होने की संभावना है। सट्टा बाजार में बीजेपी को 19-20 सीटों की जीत का दावा किया जा रहा है और अन्य सीटों को कांग्रेस या गठबंधन के खाते में जाने की संभावना है।

5379487