'तारक मेहता...' फेम शैलेश लोढ़ा के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का निधन, जोधपुर में ली अंतिम सांस

Shyam singh Lodha Pass away: प्रसिध्द कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का जोधपुर में निधन हो गया है। पिछले करीब डेढ़ महीने से बीमार चल रहे थे। श्याम सिंह लोढ़ा वरिष्ठ समाजसेवी हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सिवांची गेट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शैलेश लोढ़ा डेढ़ महीने से अपने पिता की सेवा में लगे हुए थे। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर छा गई। पूरे जोधपुर में लोगों की आंखें नम हो गईं। निधन की समाचार सुनते ही घर पर रिश्तेदार और दोस्तों का जमावड़ा लगा हुआ है।
ये भी पढ़ें: शहीद नखत सिंह भाटी की अंतिम यात्रा: बाड़मेर से गांव के लिए रवाना, 27 अगस्त को अरुणांचल में हुए थे शहीद
पिता से मिली शैलेश लोढ़ा को प्रेरणा
समाजसेवी श्याम सिंह लोढ़ा की प्रेरणा और सीख से ही शैलेश लोढ़ा की कविता लिखने की शुरुआत की थी। शैलेश लोढ़ा की पिता पर लिखी गई कविता देशभर में चर्चित है। जिस पर लोढ़ा ने कई कविताएं भी लिखी है।
शुक्रवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार
श्याम सिंह लोढ़ा के निधन की सूचना पाकर समाजसेवी सुनील तलवार, श्रीपाल लोढ़ा, सुयोग काबरा, प्रल्यंकर जोशी और अरविंद भंडारी घर पर पहुंचे हैं। शुक्रवार की सुबह प्रातः10 बजे सिवांची गेट शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS