Shri Ganga Nagar: करणपुर विधानसभा चुनाव में मतदान जारी, राजस्थान के मंत्री सुरेंद्रपाल सहित 11 उम्मीदवरों की साख दांव पर

X
karanpur assembly election: राजस्थान की करणपुर विधानसभा में मतदान जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के चलते उस समय चुनाव टल गया था। कांग्रेस ने यहां से गुरमीत सिंह के बेटे रुपिंदर और भाजपा ने मंत्री सुरेंद्रपाल को प्रत्याशी बनाया है।
karanpur assembly election: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा में शुक्रवार को मतदान जारी है। सुबह 6 बजे से ही मतदान केन्द्रों में लंबी कतार लगी हुई हैं। भाजपा उम्मीदवार व मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह ने भी मतदान किया। मतदान के बाद कहा, क्षेत्र की जनता पर पूरा भरोसा है। वह भाजपा को भारी मतों से जिताने जा रही है। करणपुर में कांग्रेस ने गुरमीत सिंह कुन्नर को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन प्रचार प्रसार के दौरान उनका निधन हो गया था। लिहाजा, उस समय चुनाव स्थगित कर दोबारा चुनाव प्रस्तावित किया था।
#WATCH श्री गंगानगर, राजस्थान: करणपुर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार और राजस्थान के मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह ने अपना वोट डाला।
राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी है। pic.twitter.com/DfHZglVviQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2024 कांग्रेस ने अब गुरमीत सिंह के बेटे रुपिंदर सिंह कुन्नर को प्रत्याशी बनाया है। रुपिंदर को सहानुभूति का फायदा मिल रहा है। उनके पिता गुरमीत सिंह कुन्नर ने करणपुर से पिछला चुनाव 28376 मतों से जीता था। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति पाल सिंह को हराया था। भाजपा प्रत्याशी रहे सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी तीसरे स्थान पर रहे थे।
ढाई लाख मतदाता, 11 प्रत्याशी
श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। एक नामांकन खारिज हो गया और एक ने नामांकन वापस ले लिया। अब 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर, बसपा के अशोक कुमार, आम आदमी पार्टी के प्रीतीपाल सिंह, नेशनल जनमंडल पार्टी से कृष्ण कुमार, शिरोमणि अकाली दल से बालकरण सिंह के साथ निर्दलीय प्रत्याशी काला सिंह, चुकी देवी, छिंदरपाल सिंह और तितर सिंह हैं। क्षेत्र के 2 लाख 40 हजार मतदाता इन 11 प्रत्याशियों में से किसे अपना विधायक चुनेंगे, इस बात का फैसला 8 जनवरी को मतगणना के बाद होगा।
