थाने के अंदर सुसाइड का प्रयास: युवक ने काटा प्राइवेट पार्ट, हालत गंभीर; दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के पोकरण से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां थाने में बंद एक युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर सुसाइड करने का प्रयास किया।;

Update:2024-06-10 13:09 IST
Pokran ThanaPokran Thana
  • whatsapp icon

Rajasthan News: राजस्थान के पोकरण से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां थाने में बंद एक युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर सुसाइड करने का प्रयास किया। घटना के बाद युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कयाया गया है, जहां इलाज जारी है। 

यह मामला पोकरण थाने के अंदर सोमबार सुबह का है। एक युवक को महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास और बदसलूकी के आरोप में पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इसी दौरान थाने में बंद युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काटने का प्रयास किया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर कई पुलिस अधिकारी पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

शौचालय के अंदर किया सुसाइड का प्रयास
पोकरण थानाधिकारी राजूराम के अनुसार रविवार रात 10 बजे एक युवक युवक अब्दुल वाशीद (35) को महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पोकरण रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया था। सोमवार की सुबह वह थाने के शौचालय में एक कॉन्स्टेबल के साथ गया था। 

जोधपुर किया रेफर
इस दौरान वह शौचालय के अंदर ही अपने बैग में रखे तेज धार वाली चीज से प्राइवेट पार्ट काट दिए। जैसे ही आरक्षक को यह जानकारी मिली। उनसे अपने बड़े अधिकारियों के साथ ही 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से पहले पोकरण अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया है। 

मौके पर पहुंचे कई अधिकारी
सुसाइड करने की कोशिश करने वाला युवक दिव्यांग है। वह एक पैर से चल नहीं सकता है। जिसके कारण वह ट्राईसाईकिल का उपयोग करता है। इस घटना के बाद मौके पर कई बरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। जिसमें एएसपी गोपाल सिंह भाटी, डिप्टी भवानी सिंह और पोकरण थानाधीकारी राजूराम विश्नोई अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

Similar News