Logo
Suicide Case: अलवर में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। जिसमें चारों की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह चारों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर देने का आरोप लगाया है।

Suicide Case: अलवर में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। जिसमें चारों की मौत हो गई। सोमवार की रात पति रात करीब 9 बजे घर आया तो महिला ने अपने तीनों बच्चों के साथ सोने चली गई। मंगलवार की सुबह चारों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर देने का आरोप लगाया है।

राजस्थान के अलवर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पता चला कि चार लोगों की जहर खाने से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह परिवारजनों को लगी। महिला का पति नर्सिंग का काम करता है। वह सोमवार की रात ड्यूटी से लौटने के बाद सो गया। सुबह जब जगा तो यह दृश्य देखकर दंग रह गया।

महिला का पति है नर्सिंगकर्मी
यह पूरा मामला अलवर के थानागाजी के दोंदा की ढाणी का है। घटना की जानकारी लगते ही परिवार के लोगों ने तुरंत ही थानागाजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला का पति तेजपाल भी एक प्राइवेट अस्पताल में नर्सिंग का काम करता है।

इनकी हुई मौत
इस हादसे में तेजपाल की पत्नी मंजू (35) और उसके तीन बच्चे बड़ी बेटी शिवानी (11), दूसरी बेटी दिव्यांशी (7) और एक बेटा प्रियांशु (6) की मौत हो गई। इस हादसे का क्या कारण है अभी सामने नहीं आया है। लेकिन महिला के पिता ने जहर देकर मारने का आरोप ससुराल वालों के परिवार पर लगाया है।

महिला के पिता ने बताया
मृतक महिला के पिता ने बताया कि इस घटना की जानकारी छोटी बेटी से मिली। उसकी शादी भी उसी घर में देवर के साथ हुई है। रात को दामाद घर आकर सो गया और बेटी भी अपने बच्चों को लेकर सो गई। सुबह उनकी मौत की खबर मिली। महिला के पिता का जहर देकर मारने का आरोप भी लगाया है। 

पुलिस ने बताया
पुलिस ने मौका का मुआयना करने के बाद कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर जहर खाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। जहर खुद खाया गया है या खिलाया गया है, ये जांच का विषय है। मामले की जांच के बाद ही पता लग पाएगा।

5379487