मौसम: राजस्थान में 5 फरवरी का मौसम कैसा रहेगा?, जानें पूर्वानुमान

Rajasthan Mausam: राजस्थान में बुधवार (5 फरवरी) को मौसम कैसा रहेगा? यहां जानें 5 फरवरी को मौसम विभाग की भविष्यवाणी।;

Update:2025-02-04 19:21 IST
राजस्थान मौसम का हाल।Rajasthan Weather Today
  • whatsapp icon

Rajasthan Mausam: राजस्थान में बुधवार (5 फरवरी) को मौसम कैसा रहेगा? इसको लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। मंगलवार (4 फरवरी) को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई संभागों में बारिश दर्ज की गई। यहां जानें 5 फरवरी को मौसम विभाग की भविष्यवाणी।

मौसम विभाग के अनुसार 4 फरवरी को पूर्वी राजस्थान के जयपुर में 1 मिमी, अजमेर- 3.4, धौलपुर- 1 मिमी और सवाई माधौपुर में 1 मिमी. बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान के चूरू संभाग में भी बारिश हुई। हालांकि इसके बाद अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में निकली 13 हजार 398 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास युवा कर सकेंगे आवेदन

एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। हालांकि राजधानी जयपुर में 2/3 दिनों बाद कोहरा छा सकता है। इसके अलावा सभी जगहों पर आसमान साफ रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का तापमान
पिछले 24 घंटे के अगर मौसम की बात की जाए तो प्रदेश में डूंगरगढ़ शहर सबसे अधिक गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान संगरिया स्टेशन में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अधिकांश भागों में हवा की आद्रता औसत मात्रा 19 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

Similar News