मौसम: राजस्थान में कड़ाके की ठंड, माउंट आबू का तापमान 5 डिग्री; जानें मौसम का हाल

Delhi NCR Weather
X
दिल्ली एनसीआर में मौसम।
Rajasthan Mausam: राजस्थान में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। माउंट आबू में लगातार तीसर दिन भी तापमान 5 डिग्री पर बना हुआ है। जानें प्रदेश के मौसम का हाल।

Rajasthan Mausam: राजस्थान में लगातार सर्दी का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज रविवार, 24 नवंबर को भी उत्तरी इलाकों के गंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, सीकर और झुंझुनूं में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड हिल स्टेशन माउंट आबू में पड़ रही है। यहां लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को ज्यादातर शहरों में सुबह-शाम के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। जिसकी वजह से दिन में 1 से 2 डिग्री तक तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। वहीं रात के समय भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। प्रदेश के कई जिलों में एक सप्ताह तक कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इन जिलों में रहा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में सीकर का न्यूनतम तापमान 9.8, उदयपुर-चित्तौड़गढ़ 9.6, फतेहपुर 8.4, जालोर 8.7 और करौली में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं जैसलमेर, पिलानी, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू के जिलों में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

जैसलमेर में 31.5 डिग्री तापमान
जयपुर मौसम विभाग के अनुसार 24 नवंबर को फतेहपुर सीकरी में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि जैसलमेर में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हवा की आद्रता की औसत मात्रा 50 से 90 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story