महिला ने 2 साल के बेटे के साथ लगाया फंदा: मौत, 5 साल पहले हुई थी शादी 

Rajasthan News: राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले में एक नव विवाहिता ने अपने 2 साल के बच्चे के साथ फंदे पर झूलकर जान दे दी।;

Update:2024-09-30 13:52 IST
फंदे से लटका मिला युवती का शव।Dead body of a love married girl found hanging In Jaipur
  • whatsapp icon

Rajasthan News: राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले में एक महिला ने अपने 2 साल के बेटे के साथ फंदे पर झूलकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। 

यह मामला खैरथल तिजारा के कोटकासिम थाना क्षेत्र का है। जहां के बघाना गांव में अज्ञात कारणों से एक महिला अपने 2 साल के बेटे के साथ फंदे पर लटक गई। जानकारी के अनुसार 5 साल पहले ही महिला की शादी हुई थी। 

2 साल के बेटे के साथ फंदे पर झूली महिला
इस मामले को लेकर थाना अधिकारी नंदलाल सिंह जांगिड़ ने बताया कि रविवार की देर रात करीब 1 बजे एक महिला के फंदे में झूलने की सूचना मिली। जिसमें बताया कि कोटकासिम से 5 किलोमीटर दूर बघाना गांव में ममता (25) पत्नी अमित ने अपने दो साल के बेटे लव्यांश के साथ फंदे पर झूलकर सुसाइड कर लिया।

ये भी पढ़ें: भरतपुर में कचरे के ढेर पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म: राहगीरों ने की मदद, हरियाणा की रहने वाली है महिला

पिता ने कानूनी कार्रवाई से किया इनकार
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से महिला को नीचे उतारकर कोटकासिम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। इसके बाद महिला के मायके पक्ष को सूचना दी गई। महिला का मायका हरियाणा में बावल जिले के पनवाड़ गांव में है। वहीं ममता के पिता हनुमान सिंह ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया।

रात 8 बजे बच्चे को लेकर घर से निकली थी महिला
मृतक महिला ममता के देवर रविंद्र ने बताया  कि भाभी और भतीजा रात 8 बजे के बाद घर में नहीं दिखे, तो उनकी तलाश की। लेकिन रात करीब 1 बजे घर के पीछे उनका फंदे से लटका शरीर मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को फंदे से नीचे उतारा।

Similar News