Rajasthan News: जोधपुर जिले के रहने वाले महेंद्र राठौड़ की 19 अक्टूबर को अफ्रीका के कांगो शहर में मौत हो गई थी। जिसके बाद से लगातार परिजन शव को लाने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे थे। हालांकि बाद में राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका न्यूयॉर्क (राना) के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने शव को जोधपुर भिजवाने का आश्वासन दिया।

महेंद्र राठौड़ प्रताप नगर कच्ची बस्ती के रहने वाले हैं। जो वर्तमान में अफ्रीका के किंशासा डीआर कांगो शहर में निवास करते थे। वहां पर महेंद्र शिव शक्ति सरल कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रहे थे। लेकिन उसकी 19 अक्टूबर को मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: जयपुर के एक अस्पताल में ड्राइवर ने मरीजों को लगाया इंजेक्शन: वीडियो वायरल, जांच के लिए कमेटी गठित

इलाज के दौरान मौत होना बताया
मृतक के भाई मनीष ने बताया कि भाई कांगो शहर में एक कंपनी पर काम करता था। कुछ दिन पहले वहां से फोन आया, जिसने बताया कि महेंद्र की तबीयत खराब है। अपेंडिक्स के ऑपरेशन के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन कुछ देर बाद फिर फोन आया कि महेंद्र की मौत हो गई। 

प्रेम भंडारी ने की पहल
हालांकि परिजनों की काफी गुहार लगाने के बाद प्रेम भंडारी विदेश मंत्रालय के इकोनॉमिक रिलेशन सेक्रेट्री दामु रवि से संपर्क कर शव को जोधपुर भिजवाने की प्रक्रिया कर रहे हैं। जल्द ही डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, आईसीड्ब्लयू एफ शव को जोधपुर पहुंचाएगा।