सिद्धार्थ नगर में हादसा: यात्रियों से भरी बस शारदा नदी में गिरी, 2 की मौत, 22 घायल 

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में यात्री बस शारदा नदी में गिर गई। शुक्रवार, (19 अक्टूबर) रात हुए हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि, 22 लोग घायल हैं।;

Update: 2024-10-19 03:04 GMT
Siddharth Nagar Bus Accident
Siddharth Nagar Bus Accident
  • whatsapp icon

 Siddharth Nagar Bus Accident : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में सवारियों से भरी बस शारदा नदी में गिर गई। शुक्रवार, (19 अक्टूबर) हुए हादसे में दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में 22 यात्रियों को चोंट आई है। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। 

सिद्धार्थनगर जिला अधिकारी डॉ. राजगणपति आर ने बताया कि दुर्घटना के दौरान बस में मोहन कोला गांव के 55 लोग सवार थे। पुलिस ने की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।  जहां उनका उपचार जारी है। 

पाटनदेवी मंदिर से लौट रही थी बस 
दुर्घटनाग्रस्त लोग बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित पाटनदेवी मंदिर से बच्चों का मुंडन कराकर लौट रहे थे, तभी उनकी बस ढेबरुआ थाना क्षेत्र के चरगहवा नाले के पास स्थित गड्ढे में गिर गई। हादस में बस सवार किशोर सहित 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले दो लोग बस में सवार थे। जबकि, तीसरा मृतक राहगीर था।

Similar News